मुजफ्फरपुर । लोकसभा चुनाव की घोषणा होते ही राजनीतिक हलचल भी अपने चरम पर पहुंच गया है। कई नेताओं का पहला बदलने का दौर जारी है तो कहीं टिकट काटने और लेने की होड़ है।
हाल ही में लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद भाजपा और महागठबंधन के द्वारा कई सीटों पर वर्तमान सांसद को हटाया गया जिसमें बिहार के मुजफ्फरपुर की सीट भी शामिल है वर्तमान में मुजफ्फरपुर से बीजेपी के सांसद रहे अजय निषाद का टिकट कटने के बाद नाराजगी शुरू हो गई थी अजय निषाद समर्थित भाजपा कार्यकर्ताओं की तरह-तरह से सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक एनडीए के खिलाफ आक्रोश था बीजेपी के कई नेताओं का पुतला दहन भी किया गया था और यह आरोप लगाया गया था कि मुजफ्फरपुर सीट को अजय निषाद से छीन कर बेच दिया गया है।
तमाम अटकलें पर विराम देते हुए अजय निषाद ने मंगलवार को भाजपा के प्राथमिक के सदस्यता के साथ-साथ सभी पदों से इस्तीफा देते हुए कांग्रेस में शामिल हो गए दिल्ली में आयोजित कांग्रेस की प्रेस वार्ता में बिहार प्रदेश के अध्यक्ष अखिलेश सिंह और बिहार के कांग्रेस प्रभारी के नेतृत्व में कांग्रेस का दामन थाम लिए। इस दौरान कांग्रेस के कई बड़े चेहरे मौजूद रहे। अब कयासो का यह दौर शुरू हो गया है कि अजय निषाद बीजेपी के खिलाफ मुजफ्फरपुर से महागठबंधन समर्थित उम्मीदवार कांग्रेस से बनेंगे।
BJP UPDATE
नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सीआर केसवन को पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है। केसवन पिछले साल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। केसवन भारत के पहले गवर्नर-जनरल सी राजगोपालाचारी के पौत्र हैं।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में नियुक्त होने के बाद सीआर केसवन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और भाजपा के महासचिव (संगठन) बीएल संतोष को यह जिम्मेदारी सौंपने के लिए आभार व्यक्त किया।
गुरुवार को केसवन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। आईएनडीआई गठबंधन नफरत की विचारधारा का प्रचार करता है और ध्रुवीकरण की राजनीति करता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शासन की सबसे महत्वपूर्ण बात भ्रष्टाचार मुक्त शासन है। मोदी की गारंटी ने लोगों का विश्वास अर्जित किया है और आने वाले चुनावों में इस देश के लोग यह सुनिश्चित करेंगे कि ‘अबकी बार 400 पार’ वास्तविकता बन जाए।
लखनऊ । उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद डॉ दिनेश शर्मा को भाजपा ने महाराष्ट्र का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। डा शर्मा अपने चुनाव प्रबंधन, संगठन क्षमता, पार्टी के प्रति समर्पण एवं दूर दृष्टि के लिए जाने जाते हैं।
महाराष्ट्र से 48 सांसद चुने जाने हैं और भाजपा का 400 पार का लक्ष्य भी है। डा शर्मा वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी की विस्तारक योजना के राष्ट्रीय संयोजक भी है और मोदी जी के 400 पर के लक्ष्य को पूरा करने में अपनी भूमिका निभा रहे हैं।
डॉ दिनेश शर्मा गुजरात प्रदेश के प्रभारी रह चुके हैं, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के साथ सदस्यता महा अभियान के भी संयोजक थे। जिसमें सदस्यता का विश्व रिकॉर्ड बना और सदस्यता के मामले में भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी। डॉक्टर दिनेश शर्मा दो बार महापौर रहे और रिकार्ड मतों से उन्होंने लखनऊ का चुनाव जीता। बाद में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और नेता सदन के रूप में उल्लेखनीय काम किया।
नयी दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने आज अपने उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में सबसे चौंकाने वाला नाम अभिनेत्री कंगना रनौत का है। कंगना को बीजेपी ने हिमाचल प्रदेश के मंडी से टिकट दिया है। चंद्रपुर से बीजेपी उम्मीदवार सुधीर मुनगुंटीवार के सामने कांग्रेस ने पूर्व सांसद सुरेश धानोरकर की पत्नी प्रतिभा धानोरकर को अपना उम्मीदवार बनाया है। पीलीभीत से वरुण गांधी का टिकट कटा है। यहां से जितिन प्रसाद को टिकट दिया गया है। बक्सर से अश्विनी चौबे का टिकट कटा, पश्चिम चंपारण से संजय जायसवाल को टिकट दिया गया है। पुरी से संबित पात्रा को टिकट मिला है। वायनाड से राहुल गांधी से मुकाबला करने के लिए सुरेंद्रन को टिकट दिया गया है।
पूर्वी चंपारण से राधा मोहन सिंह को टिकट दिया गया है तो वहीं बेगूसराय से गिरिराज सिंह को टिकट दिया गया है। उजियारपुर से नित्यानंद को टिकट दिया गया है। रामायण में राम का किरदार निभाने वाले अरूण गोविल को मेरठ-हापड़ लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया गया है।
नई दिल्ली । उद्योगपति एवं कांग्रेस नेता नवीन जिंदल रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। वे कांग्रेस के टिकट पर कुरुक्षेत्र से 2004 से 14 तक सांसद रहे हैं।
पार्टी महामंत्री विनोद तावड़े ने आज दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में सदस्यता पर्ची देकर उन्हें पार्टी में शामिल कराया।
जिंगल समूह के चेयरमैन नवीन जिंदल ने पार्टी सदस्यता लेने के बाद कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के सपने से जुड़कर काम करना चाहते हैं। इसके चलते उन्होंने आज भाजपा में शामिल होने का फैसला किया है।
नई दिल्ली। आज मायावती की पार्टी बीएसपी से एक सांसद और एक बड़े पार्टी नेता बीजेपी में शामिल हो गए हैं, साथ ही सुप्रीम कोर्ट की एक वकील भी भाजपा में शामिल हुई हैं। बता दें कि दिल्ली में बसपा सांसद संगीता आज़ाद ने आज बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की है। साथ ही बीएसपी के ही एक और नेता आज़ाद अरी मर्दन ने भी बीजेपी का हाथ थाम लिया है। वहीं सुप्रीम कोर्ट की वकील सीमा समृद्धि (कुशवाहा) भाजपा में शामिल हो गईं।
इस दौरान यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी मौजूद रहे। जानकारी दे दें कि सीमा समृद्धि (कुशवाहा) ने ही निर्भया कांड में निर्भया की मां की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में केस लड़ा था। बता दें कि संगीता आजाद यूपी की लालगंज से सांसद हैं, वहीं, आज़ाद अरी मर्दन उनके पति हैं। साल 2019 में संगीता ने लालगंज सीट से बीएसपी की टिकट पर चुनाव जीता था। जानकारी दे दें कि इस सीट पर आजाद ने बीजेपी की नीलम सोनकर को हराया था।
इस मौके पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा संगीता आजाद का पार्टी में स्वागत है। आजाद भाजपा की रीति और नीति को आगे बढ़ाने में पीएम के विकसित भारत के संकल्प को मजबूती देंगी। वहीं, यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा हम आज चुनाव की दहलीज पर खड़े हैं, ऐसे में केंद्र और राज्य सरकार दोनों ने सराहनीय कदम बढ़ाए हैं। हम पीएम मोदी के विकसित भारत के संकल्प के सपने को पूरा करने और अबकी बार 400 पार के नारे को मजबूती देंगे।
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी के पूर्व विधान परिषद सदस्य, विधायक, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य समेत अन्य नेता अपने समर्थकों के साथ शामिल हुए।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि आज बहुत बड़ी संख्या में विभिन्न राजनीतिक दलों में कार्य करने वाले नेता हमारे परिवार में शामिल हो रहे हैं। भाजपा एक विचारधारा का समूह है। यह समूह ही हमारी ताकत है। आज हमारी राज्य और केंद्र में सरकार है। हमारी पार्टी बिना किसी भेदभाव के काम करती है। सरकार की नीतियां गरीब और उनके कल्याण के लिए समर्पित हैं। हमसे पहले की सरकारों ने लोगों के साथ भेदभाव किया। हमें आगे बढ़ना है। अगर हमें विकसित राष्ट्र बनना है तो सभी लोग प्रधानमंत्री मोदी से जुड़ें।
चौधरी ने कहा कि भाजपा परिवार वाद से आगे बढ़कर चलती है। मंच पर बैठे लोग बेहद ही सामान्य परिवार के लोग हैं। यहां कोई भी मंच पर और कोई भी सामने कुर्सियों पर बैठ सकता है। इसलिए सब लोग भाजपा में जुड़ें और मोदी के हाथों को मजबूत करें।
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सबका साथ सबका विकास का नारा दिया था। भाजपा उसी नारे को चरितार्थ करते हुए आगे बढ़ रही है। हम लोग जहां भी जाते हैं, माताएं, बहनें, किसान, युवा एक सुर में कहते हैं कि तीसरी बार भी नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। आप सबके आने से पार्टी मजबूत होगी। पार्टी में शामिल होने वालों से अपील है कि सभी लोग प्रदेश की 80 लोकसभा सीटें जितने के लिए काम करें।
जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भाजपा बहुत अच्छी पार्टी है। पार्टी में शामिल होने वालों का स्वागत है। मैं इतना ही कहना चाहूंगा कि भाजपा में शामिल होने वालों का भविष्य अच्छा है। यहां देर है अंधेर नहीं है। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री व राज्यसभा सदस्य अमरपाल मौर्य, प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजबहादुर समेत अन्य नेता मौजूद रहे।
बसपा से अच्छे लाल निषाद, सपा बसपा में विधायक रह चुके मधुसूदन, पूर्व एमएलसी श्याम सुंदर सिंह, विवेक शर्मा, ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र, ब्लॉक प्रमुख रुदौली अनूप चौधरी, राजरानी वर्मा, दिनेश यादव, लाल सिंह लोधी, महेंद्र राय, नरेंद्र सिंह समेत अन्य नेता शामिल हुए।
भाजपा की सदस्यता लेने के लिए बसपा के बरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री अनन्त मिश्रा ‘अंटू’ भी भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पहुंचे थे, लेकिन किन्हीं कारणों से उनकी ज्वाइंनिंग नहीं हो पायी। पार्टी सूत्रों की मानें तो अंटू मिश्रा दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे।
आंध्र प्रदेश: टीडीपी और बीजेपी मिल कर लड़ सकते हैं चुनाव , अमित शाह से मिले चंद्रबाबू नायडू
नई दिल्ली। तेलुगु देशम पार्टी अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू ने गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और आंध्र प्रदेश में एक साथ होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा और क्षेत्रीय पार्टी के बीच गठबंधन की संभावना पर बातचीत की। सूत्रों ने कहा कि दोनों पार्टियां हाथ मिलाने के लिए तैयार हैं लेकिन बहुत कुछ सीट-बंटवारे पर निर्भर करेगा। पिछले कुछ महीनों में दोनों नेताओं के बीच यह दूसरी मुलाकात थी।
गठबंधन में देरी नहीं चाहती टीडीपी
टीडीपी नेताओं ने कहा कि गठबंधन बनाने में अब और देरी फायदेमंद नहीं होगी क्योंकि चुनाव करीब आ रहे हैं और कोई भी अस्पष्टता पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को भ्रमित करेगी। अभिनेता पवन कल्याण के नेतृत्व वाली जन सेना पार्टी, जो एनडीए का सदस्य रही है। पहले ही टीडीपी के साथ हाथ मिला चुकी है और भाजपा से भी टीडीपी के साथ गठबंधन करने का आग्रह कर रही है। टीडीपी पहले भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन का हिस्सा थी, लेकिन 2018 में बाहर हो गई थी।
नायडू ने फरवरी में शाह और भाजपा अध्यक्ष जे.पी.नड्डा से मुलाकात की थी, जिससे इन अटकलों को बल मिला कि वे गठबंधन की ओर बढ़ रहे हैं, हालांकि अब तक चीजें स्पष्ट नहीं हुई हैं। सूत्रों ने कहा कि दोनों दलों में इस बात पर मतभेद है कि भाजपा राज्य में कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जहां उसकी ज्यादा मौजूदगी नहीं है।
राज्य में 25 लोकसभा और 175 विधानसभा सीटें हैं और भाजपा आठ से 10 संसदीय क्षेत्रों में चुनाव लड़ने की इच्छुक है। हालांकि, टीडीपी के सूत्रों ने कहा कि गठबंधन की स्थिति में बीजेपी पांच से छह लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ सकती है, जन सेना तीन और उनकी पार्टी बाकी सीटों पर चुनाव लड़ सकती है।
भाजपा के लिए जो बात जटिल है वह यह है कि मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी संसद में मोदी सरकार के एजेंडे का स्पष्ट रूप से समर्थन करते रहे हैं और अपने वरिष्ठ नेताओं के साथ उनके अच्छे व्यक्तिगत संबंध हैं। भाजपा पिछले कुछ समय से एनडीए का विस्तार करने के लिए काम कर रही है क्योंकि उसकी नजर अप्रैल-मई में होने वाले लोकसभा चुनावों में बड़ी जीत पर है।
सत्तारूढ़ दल की नजर मोदी के नेतृत्व में तीसरे कार्यकाल पर है और उसने अपने दम पर 370 सीटें और सहयोगियों के साथ 400 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है, ऐसे में भाजपा के भीतर एक विचार है कि उसके एजेंडे के प्रति सकारात्मक रूप से रुचि रखने वाले क्षेत्रीय दलों के साथ हाथ मिलाना मददगार होगा।
ओडिशा में भी बीजेडी से गठबंधन पर चल रही चर्चा
यह घटनाक्रम ऐसे संकेतों के बीच आया है कि भाजपा और बीजू जनता दल ओडिशा में गठबंधन को अंतिम रूप देने की कगार पर हैं क्योंकि दोनों दलों के वरिष्ठ नेताओं ने बुधवार को अलग-अलग बैठकें कीं और ऐसी संभावना के संकेत दिए।
कोलकाता । कलकत्ता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गांगुली गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। प्रदेश भाजपा मुख्यालय में उन्होंने कहा कि वह राज्य सरकार और तृणमूल कांग्रेस के भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी लड़ाई लड़ेंगे।
उन्होंने पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार, नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी और अन्य नेताओं की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ली है। अपने इस्तीफे के बाद जब पत्रकारों ने पूर्व जज से सवाल पूछा था कि आप किस सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे, तो उन्होंने किसी भी सीट का नाम नहीं लिया था। भाजपा सूत्रों ने बताया है कि जस्टिस गांगुली पश्चिम बंगाल के तमलुक संसदीय सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।