‘बिग बॉस’ शो जितना विवादित है उतना ही लोकप्रिय शो के तौर पर देखा जाता है। रैपर एमसी स्टेन ने हाल ही में बिग बॉस 16 की ट्रॉफी आपने नाम किया। अब एमसी स्टेन ने बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान और क्रिकेटर विराट कोहली को पीछे छोड़ते हुए नया रिकॉर्ड कायम किया है। जानिए क्या है ये रिकॉर्ड…
एमसी स्टेन के सोशल मीडिया पर जबरदस्त फॉलोअर्स हैं। उन्हें 18 लाख लोग फॉलो करते थे। बिग बॉस 16 जीतने के बाद एमसी स्टेन करीब 10 मिनट तक इंस्टाग्राम पर लाइव रहे। उस समय उस लाइव में 541 हजार लोग थे। आज तक किसी भी इंडियन सेलेब्रिटी के लाइव को इतने व्यूज नहीं मिले हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड शाहरुख खान के नाम था। शाहरुख जब इंस्टा पर लाइव हुए तो इसे 255 हजार व्यूज मिले थे।
bigg boss 16
बिग बॉस16: रैपर एमसी स्टैन के ख़िताब जीतने पर प्रियंका के फैंस निराश, ट्विटर के जरिये निकाल रहे भड़ास
मुंबई। रैपर एमसी स्टैन ने बिग-बॉस 16 का ताज तो अपने नाम कर लिया। ख़िताब के लिए प्रियंका चाहर चौधरी और शिव ठाकरे और एमसी स्टैन में जोरदार टक्कर देखने को मिली, लेकिन प्रियंका जीत नहीं पाई और दूसरें नंबर की रनरअप बानी। इस नतीजे से प्रियंका के फैंस को जोरदार झटका लगा। फैंस ने पहले से ही प्रियंका को विजेता मान लिया था। शो को हारने के बाद प्रियंका निराशा नहीं हुई और खुशी-खुशी शो से बाहर आईं।
प्रियंका चाहर चौधरी के फैंस के साथ-साथ टीवी के कई सेलेब्स भी उन्हें शुरू से सपोर्ट कर रहे थे। साथ ही शो के होस्ट सलमान ने भी कहा शो कोई भी जीते पर उनकी विनर तो प्रियंका है। इसी बीच प्रियंका के फैंस सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। एक यूजर ने कहा पूरे बिग-बॉस इतिहास की सबसे अनुचित घटना है। 2 योग्य विजेताओं को लूट लिया गया। शिव और प्रियंका। पूरे सोशल मीडिया को विश्वास ही नहीं हो रहा था कि वह हार गई हैं। रिपोर्टर्स, फेसबुक, ट्विटर पे रिएक्शन देखो साब शॉक्ड है। दिल से अंकित को कभी भी रोते हुए नहीं देखना चाहता था लेकिन जो भी हो हम फैन्स हमेशा प्रियंका और अंकित के साथ रहेंगे। प्रियंका को सलाम! उसने एक अद्भुत भाषण दिया।
कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाला मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस 16 इन दिनों खूब सुर्खिया बटोर रहा है। शो को दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। लेकिन, अब इस शो से जुड़ी अपडेट सामने आई है। हाल ही में सामने आये शो के लेटेस्ट प्रोमो में दिखाया गया है कि बिग बॉस 16 के घर से सबको अपनी मासूमियत से हंसाने वाले शो के कंटेस्टेंट अब्दु रोजिक को अचानक घर से बाहर होना पड़ा। घर से बेघर होने पर बिग बॉस 16 के अब्दु रोजिक तो फूट-फूटकर रोए ही, साथ ही साजिद खान, निमृत कौर आहलुवालिया और शिव ठाकरे सहित बाकी कंटेस्टेंट्स भी भावुक दिखाई दिए।
सामने आये प्रोमो में दिखाया गया है कि बिग बॉस ने अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) को आदेश दिया कि वह घर से बाहर आ जाएं। बिग बॉस के इस आदेश से निमृत कौर आहलुवालिया और शिव ठाकरे हैरान नजर आए। वहीं दूसरी तरफ अब्दु रोजिक के चेहरे पर मायूसी दिखाई दी। घर से जाने पर अब्दु रोजिक फूट-फूटकर रोए। वह साजिद खान, निमृत कौर आहलुवालिया, शिव ठाकरे और सौंदर्या शर्मा के गले भी लगे।
वहीं इस प्रोमो के सामने आने के बाद शो के फैंस भी काफी इमोशनल हो गए हैं और अब्दु रोजिक को शो में वापस लाने की मांग कर रहे हैं। जबकि कुछ फैंस नाराजगी भी जाहिर कर रहे हैं।