मुंबई। बॉलीवुड प्रेमियों को अब इंतज़ार है फिल्म ‘भीड़’ का। कोविड-19 महामारी पर आधारित फिल्म ‘भीड़’ का ट्रेलर भी जारी कर दिया गया है। ट्रेलर को लोगो ने पसंद किया है। कोविड-19 महामारी पर आधारित राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘भीड़’ का ट्रेलर टी-सीरीज ने रिलीज किया है । टी-सीरीज ने शुक्रवार को अपने यू-ट्यूब चैनल पर दो मिनट से अधिक लंबा वीडियो डाला है। ट्रेलर पहले लॉकडाउन के कठोर वास्तविकता को दर्शाता है। फिल्म ‘भीड़’ 24 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
कोरोना की पहली लहर में देशव्यापी लॉकडाउन की घोषणा के बाद पैदा हुई मुश्किल स्थिति को निर्देशक अनुभव सिन्हा ने फिल्म के जरिए पेश करने की कोशिश की है। फिल्म ‘भीड़’ की कहानी उस दर्द को बयां करती है, जिसे लॉकडाउन के दौरान लोगों को सहना पड़ा। इस फिल्म में राजकुमार राव, भूमि पेडनेकर, आशुतोष राणा, आदित्य श्रीवास्तव, पंकज कपूर, दीया मिर्जा जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई है। फिल्म ‘भीड़’ का निर्देशन इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर अनुभव सिन्हा कर रहे हैं। इससे पहले अनुभव सिन्हा ‘आर्टिकल 15’ और ‘मुल्क’ जैसी फिल्में कर चुके हैं। फिल्म ‘भीड़’ की कहानी अनुभव सिन्हा, सौम्या तिवारी, सोनाली जैन ने लिखी है। फिल्म का निर्माण अनुभव सिन्हा और भूषण कुमार ने किया है।
ट्रेलर की शुरुआत बनारस की भीड़ से होती है। इस ट्रेलर में अनाउंसमेंट करते सुना जा सकता है, ”आज रात 12 बजे से पूरे देश में संपूर्ण लॉकडाउन हो जाएगा।” इसके बाद ट्रेलर में दिखाया गया है कि लॉकडाउन के दौरान सड़कों पर किस कदर भीड़ है। ट्रेलर में लोगों की तमाम दिक्कतों को दिखाया गया है और यह भी दिखाया गया है कि कोरोना के दौरान पूरे देश में किस तरह के लॉकडाउन की घोषणा की गई थी।
इस फिल्म के बारे में बात करते हुए राजकुमार राव ने कहा, ”भीड़ 2020 के लॉकडाउन की विकट स्थिति को दर्शाने वाली है। देश और दुनिया भर में लाखों लोगों ने संघर्ष का सामना किया है। भीड़ में काम करना मेरे लिए बहुत ही भावनात्मक अनुभव था। अनुभव सिन्हा असल जिंदगी की कहानियां कहने में उस्ताद हैं और ये फिल्म भी वैसी ही है।”
Bhumi Pednekar
फिल्म अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने हाल ही में अपने घर दिवाली पार्टी का आयोजन किया, जिसमें बॉलीवुड के कई सितारों को स्पॉट किया गया। पार्टी में रकुल प्रीत सिंह, जैकी भगनानी, पत्रलेखा, राजकुमार राव, सुहाना खान, न्यासा देवगन, गौरी खान, मनीष मल्होत्रा, नोरा फतेही, ऐली अबराम जैसे कई स्टार्स ने शिरकत की लेकिन इस पार्टी में जिस चेहरे ने सब का ध्यान खींचा, वह थी सुहाना खान।
सुहाना खान इस पार्टी में गॉर्जियस गोल्डन साड़ी में पहुंची थीं। उन्होंने अपने बालों की पोनी बनाई थी और एयररिंग्स भी कैरी किये थे। इस दौरान सुहाना काफी गॉर्जियस लग रही थी। सुहाना खान के लुक ने इस पार्टी में हर किसी का ध्यान आकर्षित किया। वहीं होस्ट भूमि पेडनेकर इंडियन एथिनिक लुक में बला की खूबसूरत दिखाई दे रहीं थी। भूमि ने मल्टीकलर के लहंगे में बहन के साथ मिलकर सभी मेहमानों का शानदार स्वागत किया, जबकि रकुलप्रीत ने रेड कलर के ऑउटफिट में जैकी भगनानी संग जमकर पोज दिए। वहीं प्रज्ञा जायसवाल भी इस पार्टी नजर आईं।