मुंबई । भोजपुरी सिनेमा के स्टार कलाकार दिनेशलाल यादव निरहुआ और यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे स्टारर गाना ‘तू अईला हमरा ज़िंनगी में’ रिकार्ड ब्रेकर साबित हो रहा है। इस गाने ने भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के सभी रिकार्ड ब्रेक कर दिए हैं। गाने को पहले ही दिन महज 10 घंटे में 2.5 मिलियन लोगों ने देख लिया है। भोजपुरी के किसी भी गाने को इतने कम समय में इतनी बार नहीं देखा गया है। यह एक रोमांटिक गाना है, जिसमें आम्रपाली दुबे और दिनेशलाल निरहुआ का हर्ट टचिंग केमेस्ट्री नजर आ रही है।
‘तू अईला हमरा ज़िंनगी में’ फिल्म ‘माई प्राउड ऑफ भोजपुरी’ का खूबसूरत गाना है। इस गाने को वर्ल्ड वाइड रेकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यू-ट्यूब चैनल से रिलीज किया गया। इस फिल्म को कल 16 मई को ही जियो सिनेमा पर स्ट्रीम किया गया था, जिसे खूब सारे व्यूज मिले हैं। ‘तू अईला हमरा ज़िंनगी में’ को स्निग्द्धा सरकार ने अपनी सुरीली आवाज दी है, जबकि प्यारेलाल यादव ने इसके गीत लिखे हैं। प्रसिद्ध संगीतकार रजनीश मिश्रा ने इस गाने को संगीतबद्ध किया है। रजनीश मिश्रा ने एक बार फिर से अपने इस खूबसूरत संगीत से ना सिर्फ भोजपुरी के ग्राफ को एक नई ऊंचाई दी है, बल्कि यह भी साबित कर दिया है कि भोजपुरी सिनेमा में भी अच्छी चीजें बन सकती है और ऑडियन्स उसे खूब पसंद भी करती है।
गाने को मिले रेस्पॉन्स के बाद फिल्म के मेकर ने उम्मीद जताई है कि गाना ‘तू अईला हमरा ज़िंनगी में’ इस साल की सबसे बड़ी हिट और चार्ट बस्टर गाना होने वाला है। निर्माता निशांत उज्ज्वल ने कहा कि भोजपुरी म्यूजिक और फिल्म की गहराई और समृद्धि को देखना है तो फिल्म ‘माई प्राउड ऑफ भोजपुरी’ और यह गाना देखिए।
Bhojpuri song
युवा दिलों की धड़कन अरविंद अकेला कल्लू और सारेगामा ‘हम भोजपुरी’ के सहयोग से तैयार भोजपुरी गाना ‘बुनिया’ म्यूजिक वर्ल्ड में धमाल मचा रहा है। इस गाने को अरविंद अकेला कल्लू ने भोजपुरी सुरों की मल्लिका शिल्पी राज के साथ गाया है। उनके इस गाने को अब तक डेढ़ मिलियन लोगों ने देख लिया है और यह गाना हर मिनट वायरल हो रहा है।
अरविंद अकेला कल्लू के इस गाने का एक आकर्षण खूबसूरत अभिनेत्री श्वेता म्हारा के साथ उनकी खूबसूरत केमिस्ट्री भी है, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया है। गाने को भी दोनों के फैंस झोली भर कर प्यार दे रहे हैं। इस गाने को लेकर सारेगामा हम भोजपुरी के बिजनेस हेड बद्रीनाथ झा ने बताया कि यह फुल कमर्शियल गाना है, जिसे हमने शादी ब्याह के इस सीजन में ऑडियंस की पसंद के हिसाब से बनाया है।
सारेगामा हम भोजपुरी हमेशा नए प्रयोग और नए कांसेप्ट के साथ काम करने में यकीन रखती है। इसलिए अगर आपने गौर किया है तो आपको भी पता होगा कि सारेगामा हम भोजपुरी से रिलीज होने वाले गानों में विविधता और नयापन देखने को मिलता है। इस सिलसिले को बढ़ाते हुए हम आगे बढ़ रहे हैं और इसकी झलक कल्लू और श्वेता म्हारा स्टारर गाना ‘बुनिया’ में भी आपको बखूबी देखने को मिलेगा। इसलिए भोजपुरी के हर एक दर्शकों से अपील है कि अपने चहेते स्टार कल्लू के इस गाने को चार्टबस्टर बनाएं। यकीन मानिए, आगे भी हम सब मिलकर एक से बढ़कर एक गाना लेकर आते रहेंगे।
गाना ‘बुनिया’ को भागीरथ पाठक ने लिखा है। इस गाने को संगीतबद्ध किया है शुभम राज ने। गाने में आवाज अरविंद अकेला कल्लू और शिल्पी राज का है, जबकि इसके म्यूजिक वीडियो में कल्लू के साथ श्वेता म्हारा परफॉर्म करती नजर आ रही हैं।
होली और भोजपुरी गानों का एक गहरा कनेक्शन है। ये दोनों ही चाजें एक-दूसरे के बिना अधूरी सी लगती हैं। इसीलिए होली आने से पहले ही मार्केट में भोजपुरी गानों की बाढ़ सी आ जाती है। वैसे एक बात तो है भोजपुरी गानों के बिना होली के त्योहार में रौनक सी नहीं लगती है। आपका त्योहार फीका ना हो, इसलिए वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी और सुपरस्टार अक्षरा सिंह का एक धमाकेदार होली सॉंग लेकर आये हैं। जिसमें उड़ेगा गुलाल, मचेगा धमाल जब होगा सुपरस्टार अक्षरा सिंह का क़माल।
इस गाने के बोल हैं ”जीजा जी दूर से गोड़ लागी।”गाने को अक्षरा सिंह ने अपनी मधुर और सुरीली आवाज में गया है। वही इसमें अक्षरा सिंह और अभिनेता विशाल सिंह ने साथ परफॉर्म भी किया है। इस गाने को निर्माता रत्नाकर ने अपनी म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से जारी किया हैं।
गाने में अक्षरा सिंह अपने जीजा से होली के पावन त्योहार में मस्ती मजाक करती हुई नजर आ रही है और कहती है कि छुए देम त मोहे तू लगावे के नु चहबा…जानातानि जीजा कंट्रोल में ना रहबा…तू धर्मेंदर हम अनामिका, जीजा तोहे रंग लागी तीखा तीखा, हे दादा…डाली के रंगवा ऊहिं रे अंगवा, मनवा करबा थोर… तोहरा मन में बाटे चोर… त धड़के जियरा मोर, लागी दूरे से हम गोड़…रहे न दीं…।
”जीजा जी दूर से गोड़ लागी” गाने में अक्षरा सिंह का चर परिचित अंदाज देखने को मिल रहा है जिसमें वे होली का मजा लेते हुए नजर आ रही हैं। इस गाने ने होली अपने से पहले ही होली के रंगों में सराबोर होने को मजबूर कर दिया है। अक्षरा सिंह के ”जीजा जी दूर से गोड़ लागी” को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के द्वारा प्रजेंट किया गया है। वहीं इस गाने का निर्माण निर्माता रत्नाकर कुमार ने किया है। इसके लिरिक्स अजय बच्चन ने लिखे हैं। इसका म्यूजिक रोशन सिंह ने तैयार किया है। इसका निर्देशन एवं कोरियोग्राफी एमके गुप्ता जॉय ने की है।
भोजपुरी सिंगर नेहा राज और अभिनेत्री माही श्रीवास्तव का नया गाना ‘सट जाले राजा जी’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। इसे यूट्यूब पर दर्शकों का बेहद खास अटेंशन मिल रहा है। इस गाने को नेहा राज ने गाया है, जबकि माही श्रीवास्तव के ऊपर फिल्माया गया है। गाने में हमेशा की तरह ही माही की मुस्कान दर्शकों को अपना दीवाना बना रही है।
गाने में माही के कोस्टार की परफॉर्मेंस भी पसंद की जा रही है। बीच-बीच में नेहा भी गाने में नजर आ रही हैं, जो एक दम से गज़ब की लग रही हैं। गाने में लिरिक्स और म्यूजिक भी आम भोजपुरिया संगीत से बेहद ही अलग है जो आपको भी झूमने पर मजबूर कर देगा।
दोनों की जोड़ी को भोजपुरी इंडस्ट्री में खूब पसंद किया जा रहा है। इससे पहले भी दोनों की जुगलबंदी पर दर्शकों ने खूब प्यार लुटाया है। गाने में माही बेहद ही मनमोहक लग रही हैं। उनका एक-एक मूवमेंट दर्शकों को अपना दीवाना बना रहा है। वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत ‘सट जाले राजा जी’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इसके लिरिक्स बीरबल चंदन ने लिखे हैं और म्यूजिक अभिषेक गुप्ता ने दिया है। वीडियो निर्देशन भोजपुरिया का है। कोरियोग्राफ गोल्डी जायसवाल और बॉबी जैक्सन, एडिट पंकज सॉ और डीआई रोहित ने किया है।
मुंबई । भोजपुरी सुपरसिंगर नेहा राज और बोल्ड एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव की जोड़ी का भोजपुरी वर्ल्ड में कोई मुकाबला नहीं है। नेहा और माही के नए गाने ‘मुझे रोटी बनानी नहीं आती है’ को अब तक 13 लाख व्यूज मिल चुके हैं। ये गाना वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यू-ट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है।
इस गाने में एक बड़े घर की बेटी का चित्रण किया गया है, जो शादी के बाद ससुराल में आकर क्या सोचती है। यह भूमिका माही ने बखूबी निभाई है, नेहा ने भी अपनी आवाज से दर्शकों को दीवाना बना दिया है। इस गाने को लेकर निर्माता रत्नाकर कुमार ने बताया कि ये गाना आम भोजपुरी गानों से जरा हटके है। इसमें बहुत से मजेदार मूवमेंट है, जो दर्शकों को वाओ कहने पर मजबूर कर देते हैं। ये गाना हर उस नवविवाहिता के लिए है जो शादी के बाद की समस्याओं का सामना करती हैं।
वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत ‘मुझे रोटी बनाने नहीं आता है’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इसकी गायिका नेहा राज है। इस गाने के लिरिक्स अर्जुन शर्मा ने लिखे हैं। इसका म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है। इसका निर्देशन भोजपुरिया ने किया है। कोरियोग्राफर गोल्डी जायसवाल, बॉबी जैक्सन, एडिटिंग पंकज सॉ और डीआई रोहित ने किया है।
मुंबई। भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार रितेश पांडे और सुपर हॉट एंड बोल्ड एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव के नए गाने ‘जियरा गाजर कईलू’ ने यूट्यूब पर लोकप्रियता प्राप्त की है। गाने ने 7 दिन में 51 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल कर लिए हैं।
इस गाने को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। गाने में रितेश पांडे की सिंगिंग और माही श्रीवास्तव की कातिलाना अदाएं दोनों का कॉम्बिनेशन कमाल का है। जो दर्शकों को अपना दीवाना बनाने के लिए काफी है। गाने में दोनों की जोड़ी एक दम जानदार, शानदार और धमाकेदार लग रही है। यही कारण है कि दर्शकों ने इसे भर-भर के प्यार लुटाया है।
गाने को लेकर निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि गाने को रोजाना दर्शक देख रहे हैं। इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि दर्शकों को रितेश पांडे और माही श्रीवास्तव की जोड़ी कितनी पसंद आई है। गाने को दर्शकों द्वारा बहुत ही अच्छा रिस्पांस मिला है। इसके लिए सभी भोजपुरिया दर्शकों को तहेदिल से धन्यवाद देना चाहता हूं। आगे भी हम दर्शकों के लिए एक से बढ़कर एक गाने लाने की कोशिश करेंगे।
वहीं, रितेश पांडे ने कहा कि मैंने पहली बार जब गाने के लिरिक्स सुने तो यह मेरे दिलों दिमाग पर छा गया और मैंने तुरंत ही गाने के लिए हां कर दी। इस गाने में मेरी को स्टार माही श्रीवास्तव हैं। जिनके साथ मैंने पहली बार काम किया है और उनके साथ काम करने का अनुभव बेहद ही सुखद रहा है। हमने इस गीत को हंसी मजाक में कब शूट कर लिया, पता ही नहीं चला। हमारी जनता जनार्दन का बहुत बहुत शुक्रिया गाने को सफल बनाने के लिए।
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी प्रस्तुत ‘जियरा गाजर कईलू’ गाने के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इसके लिरिक्स जेडी बहादुर ने लिखे हैं। इसका संगीत आशीष वर्मा ने दिया है। इसकी परिकल्पना छोटन पांडेय की है। इसका निर्देशन भोजपुरिया ने किया है। गाने की कोरियोग्राफर अनुज आर मौर्य, एडिट पंकज सॉ और डीआई रोहित ने किया है।