कठुआ । इसी महीने की 20 जनवरी को कांग्रेस के नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा केंद्र शासित प्रदेश के मुख्य प्रवेश द्वार लखनपुर से जम्मू कश्मीर मे दाखिल होगी। इसे लेकर जम्मू कश्मीर के तमाम कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लखनपुर में अपनी तैयारियां शुरू कर दी है।
इसी को लेकर मंगलवार देर शाम को कांग्रेस जम्मू कश्मीर प्रदेश अध्यक्ष विकार रसूल वानी, पूर्व मंत्री रमन बल्ला, जम्मू कश्मीर कांग्रेस की प्रभारी और सांसद रजनी पाटिल, कांग्रेसी नेता योगेश साहनी, पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर, कठुआ जिला अध्यक्ष पंकज डोगरा, लखनपुर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एडवोकेट सुशील गुप्ता मुख्य तौर पर उपस्थित थे। इन नेताओं ने लखनपुर टोल प्लाजा के यार्ड का दौरा किया और उस यार्ड का निरीक्षण भी किया यहां पर इस यात्रा का स्वागत किया जाएगा।
Bharat Jado Yatra
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है। इस यात्रा का आगाज खोई सियासी जमीन को तलाश करने और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने के मकसद से हुआ है। हालांकि, यात्रा के साथ नए-नए विवाद भी जुड़ रहे हैं। दरअसल, केरल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर जबरन वसूली के आरोप लगे हैं।
कोल्लम जिले में एक सब्जी दुकानदार ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर धमकाने का आरोप लगाया है। सब्जी दुकानदार का आरोप है कि कोल्लम में भारत जोड़ो अभियान के लिए कांग्रेस फंड कर रही है। इसके तहत दो हजार रुपये मांगे गए थे। पैसे ना देने पर उसके साथ मारपीट की गई। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। सब्जी दुकानदार ने बताया, ‘कांग्रेस कार्यकर्ताओं का एक दल मेरी दुकान पर आया और भारत जोड़ो यात्रा के लिए चंदा मांगने लगा। मैंने 500 रुपये दिए, लेकिन वे लोग 2 हजार रुपये मांगने लगे। पैसे ना देने पर उन्होंने मेरा तराजू और सब्जियां फेंक दी।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं की वीडियो सामने आने के बाद उन पर कार्रवाई हुई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के सुधाकरन ने सब्जीवालों से मारपीट के चलते तीन कार्यकर्ताओं पार्टी से निलंबित कर दिया है। उन्होंने इसको लेकर एक ट्वीट भी किया है। भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण केरल के कोल्लम जिले से शुरू हुआ। यात्रा में केरल के विपक्ष के नेता भी शामिल हुए।
नई दिल्ली। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी सहित अन्य नेता आज पद यात्रा नहीं करेंगे। 150 किलोमीटर पूरा होने के बाद आज सभी यात्री आराम करेंगे और आगे की रूप रेखा तैयार करेंगे। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बताया, 150 किलोमीटर पूरा करने के बाद आज, 15 सितंबर भारत जोड़ो यात्रा के लिए आराम का दिन है। सभी भारत यात्री विश्राम करेंगे, अब तक के अनुभवों पर चर्चा करेंगे और आगे की यात्रा के लिए खुद को तैयार करेंगे। हमारा मनोबल ऊंचा है और हमारे संकल्प मजबूत हैं। कल यात्रा फिर से शुरू होगी।
इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा, मोदी सरकार कमर तोड़ महंगाई पर चुप क्यों है? इनकी इसी चुप्पी को तुड़वाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा शुरू की गई है। दरअसल 3500 किलोमीटर की यात्रा के पहले दिन राहुल गांधी ने श्रीपेरंबदूर से शुरुआत की थी, वह यहां पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के स्मारक पर एक प्रार्थना सभा में शामिल हुए थे। इसी जगह पर राजीव गांधी की हत्या कर दी गई थी।
पिता के स्मारक पर आयोजित प्रार्थना सभा में शामिल होने के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कन्याकुमारी में एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया था,जहां तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने उन्हें राष्ट्र ध्वज सौंपा था।