बॉलीवुड के सबसे फेमस लव बर्ड्स में से एक अली फजल और ऋचा चड्ढा की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, आज दोनों की संगीत सेरेमनी है। इससे पहले ऋचा ने दो तस्वीरें अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा की हैं। साथ ही ऋचा ने कैप्शन में लिखा-‘रिअली !’ यानी ऋचा-अली।
इन तस्वीरों में ऋचा-अली फजल रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। ऋचा हैवी वर्क वाला पिंक आइवरी लहंगा पहने नजर आ रही हैं तो वहीं अली फजल आइवरी कुर्ता पायजामा और उस पर बड़ा दुपट्टा लिए नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में दोनों काफी खुश दिखाई दे रहे हैं।
सोशल मीडिया पर दोनों की ये तस्वीरें वायरल हो रही है। इससे पहले ऋचा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपनी मेहंदी सेरेमनी की कुछ तस्वीरें साझा की थी, जिनमें वह अपने हाथों पर मेहंदी से लिखे अली फजल के नाम को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही थीं।
दोनों की शादी की सभी रस्में दिल्ली में ही हो रही हैं, हालांकि अभी उनके सही वेन्यू के बारे में किसी को जानकारी नहीं है। दोनों की शादी 4 अक्टूबर को होगी। इस दौरान दोनों के परिवार और कुछ करीबी दोस्त मौजूद रहेंगे।
गौरतलब है कि ऋचा चड्ढा और अली फजल की मुलाकात 2013 में रिलीज हुई फिल्म ‘फुकरे’ के सेट पर हुई थी। फिल्म ‘फुकरे रिटर्न’ में दोनों साथ नजर आए थे। दोनों की नजदीकियां जल्द ही प्यार में बदली और अब दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।
beautiful
चेहरे का आकर्षण बढाने में आंखों का बहुत महत्व होता हैं और इसलिए इसके मेकअप पर भी ध्यान देना जरूरी हो जाता हैं। मगर कुछ महिलाएं आंखों के मेकअप पर उतना ध्यान नहीं देती जितना कि देना चाहिये। अगर आप आंखों का मेकअप नहीं करना चाहती हैं तो सिर्फ आईलैशेज लगाने से भी आंखों को खूबसूरत दिखा सकती हैं। आज के समय में आई मेकअप में आई लैशेज का इस्तेमाल खूब किया जाने लगा है। आईलैशेज आपके चेहरे के आकर्षण को बढ़ाते हुए खूबसूरती को बढ़ाता हैं। महिलाएं आईलैशेज का इस्तेमाल करते समय कुछ गलतियां कर बैठती हैं जिसकी वजह से वह लुक नहीं मिल पाता हैं जिसकी चाहत होती हैं। आज यहां हम आपको आईलैशेज को कर्ल करते समय किन गलतियों से बचना चाहिए, उसकी जानकारी देने जा रहे हैं।
सही आईलैशेज का करें चुनाव
फॉल्स आईलैशेज ओकेजन के अनुसार तय करें। यदि आप ऑफिस जा रहीं तो बहुत डेंस फॉल्स आईलैशेज यूज न करें, बल्कि आप आईलैशेज को काट कर अपनी ओरिजनल लैशेज के बीच में लगाएं। इससे ये ओवरपावर नहीं होंगी। वहीं, शादी या फोटोशूट के लिए आपको हमेशा डेंस फॉल्स आईलैशेज यूज करना चाहिए। ज्यादातर महिलाएं पहले बेस मेकअप करती हैं और फिर आंखों के मेकअप के बाद सबसे अंत में आईलैशेज को कर्ल करती हैं। जिससे आंखों की खूबसूरती छिप जाती है। यदि आप चाहती हैं की आपकी आंखें सुंदर दिखें तो बेस मेकअप से पहले ही आईलैशेज को कर्ल कर लें। ऐसा करने से आंखें की शेप के अनुसार मेकअप करने में आसानी होती है।
लैशेज को पहले से रखें तैयार अगर आप हीटेड आईलैश कर्लर का इस्तेमाल करती हैं तो यह जरूरी है कि पहले आप अपनी लैशेज पर अतिरिक्त ध्यान दें। इसके लिए आप पहले अपनी लैशेज को क्लीन करें और उसके पूरी तरह सूखने के बाद ही लैशेज पर हीटेड आईलैश कर्लर का इस्तेमाल करें। दरअसल, अगर आपकी लैशेज गीली या नम होगी तो इससे कर्लर अधिक प्रभावी तरीके से काम नहीं करेगा और आपकी लैशेज फिर से वापिस अपने आकार में आ जाएगी। लैशेज को कर्ल करने से पहले मस्कारा ना लगाएं आंखों के मेकअप के लिए काजल और मस्कारा का अहम रोल होता है। कुछ महिलाएं मस्कारा और काजल लगाने के बाद आई लैशेज को कर्ल करती हैं। ऐसा करने से लैशेज चिपचिपी हो जाती हैं और मस्कारा बाहर निकलने लगता है और आंखों का मेकअप खराब हो जाता है। इसलिए लैशेज को कर्ल करने के बाद ही काजल और मस्कारा लगाएं।
बहुत अधिक जोर ना लगाएं आई
लैशेज को कर्ल करने के लिए बहुत अधिक जोर लगाने से आई लैशेज टूट जाती हैं या बाहर निकलने लगती हैं। इसलिए महिलाओं को कर्लर का इस्तेमाल हल्के हाथों से और बिल्कुल आराम से करना चाहिए। साथ ही कर्र पर हमेशा ऊपर की तरफ दबाव देना चाहिए। ग्लू फॉल्स आईलैशेज को हमेशा गीले कॉटन से नम करके उतारें। एक बार यूज होने के बाद दोबारा यूज न करें। वहीं मैग्नेटिक फॉल्स आईलैशेज को आप सूखे हाथों से उतारें और संभाल कर रखें, क्योंकि इन्हें आप दोबारा पहन सकती हैं। कोशिश करें कि लैशेज लगाकर मुंह धोने से बचें, क्योंकि इससे आंखों में इंफेक्शन का खतरा बढ़ता है। आईलैशेज कर्लर को गर्म करें कुछ लड़कियां आई लैशेज कर्लर का इस्तेमाल तो करती हैं लेकिन उन्हें इसे सही तरह इस्तेमाल करने का तरीका नहीं मालूम होता है, जिससे आंखों का मेकअप सुंदर नहीं दिखता है। वास्तव में कर्लर का इस्तेमाल करने से पहले इसे ब्लो ड्रायर से हल्का गर्म कर लेना चाहिए। हल्के गर्म कर्लन से आईलैशेज अच्छी तरह कर्ल होती हैं और आंखों की खूबसूरती देखते ही बनती है।