प्योंगयांग । उत्तर कोरिया ने एक बार फिर बैलिस्टिक मिसाइल दागकर दुनिया को चुनौती दी है। यह इस साल उत्तर कोरिया द्वारा किया गया 12वां प्रक्षेपण है। दक्षिण कोरिया और जापान ने मिसाइल दागे जाने की पुष्टि की है।
दक्षिण कोरिया के संयुक्त चीफ ऑफ स्टाफ ने एक बयान में कहा, उत्तर कोरिया ने अपने पूर्वी तट से पूर्वी सागर की ओर एक अनिर्दिष्ट बैलिस्टिक मिसाइल दागी। उत्तर कोरिया के पिछले प्रक्षेपण के बमुश्किल एक महीने बाद हुए इस प्रक्षेपण की सूचना जापान की सेना ने भी दी है। दक्षिण कोरिया की सेना के संयुक्त प्रमुख ने घोषणा की है कि उन्होंने बैलिस्टिक मिसाइल प्रक्षेपण का पता लगाया है। उन्होंने इस प्रक्षेपण के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी है। जापानी रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने भी जानकारी दी कि मिसाइल को उड़ान भरते देखा गया। इससे पहले उत्तर कोरिया ने 15 जून को बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च की थी।
वैसे माना जा रहा है कि इस सप्ताह की शुरुआत में अमेरिकी जासूसी विमान के अभियानों के खिलाफ उत्तर कोरिया के आरोपों के कारण उत्पन्न तनाव के बीच प्योंगयांग ने बैलिस्टिक मिसाइल दागी है। यह प्रक्षेपण उत्तर कोरिया द्वारा अमेरिकी सैन्य गतिविधियों पर कड़ी शिकायत करने और अमेरिकी जासूसी विमानों पर हवाई क्षेत्र का उल्लंघन करने का आरोप लगाने के बाद हुआ है। प्योंगयांग ने अमेरिकी परमाणु ऊर्जा संचालित क्रूज मिसाइल पनडुब्बी की हाल ही में दक्षिण कोरिया की यात्रा की भी निंदा की थी। उत्तर कोरिया ने अमेरिका पर आठ बार अवैध रूप से उसके आर्थिक क्षेत्र में उड़ान भरने का आरोप लगाया है और जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है। उत्तर कोरिया ने 2023 में अपनी पहली ठोस-ईंधन अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) का परीक्षण किया था और एक नए प्रक्षेपण वाहन पर अपने पहले जासूसी उपग्रह को लॉन्च करने का प्रयास किया था।
BALLISTIC MISSILE
सियोल/ प्योंगयांग। तीन बैलिस्टिक मिसाइल दाग कर कोरियाई क्षेत्र में चल रहे तनाव को उत्तर कोरिया ने और बढ़ा दिया है। जापान व दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरियाई बैलिस्टिक मिसाइल दागे जाने की जानकारी देते हुए सतर्कता बढ़ा दी है।
पांच दिन पहले दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया पर उसके हवाई क्षेत्र में पांच ड्रोन भेजने का आरोप लगाया था। अभी इसे लेकर तनाव कम नहीं हुआ था कि शनिवार को उत्तर कोरिया ने अपने पूर्वी जल क्षेत्र की कम दूरी की तीन बैलिस्टिक मिसाइल दाग दीं। दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने एक बयान में कहा कि उनके देश की सेना ने शनिवार सुबह उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग के दक्षिणी इलाके से तीन मिसाइल प्रक्षेपण का पता लगाया है। उन्होंने बताया कि मिसाइल प्रक्षेपण के बाद दक्षिण कोरिया ने सतर्कता बढ़ा दी है और वह अमेरिका से निकट समन्वय के साथ हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।
अमेरिका और जापान ने इसे क्षेत्रीय स्थिरता को खतरा बताया है और उत्तर कोरिया के गैर कानूनी शस्त्र विकास कार्यक्रम व बैलेस्टिक मिसाइल परीक्षण को रोकने पर जोर दिया। दूसरी ओर, उत्तर कोरिया का कहना है कि वह अमेरिका और उसके सहयोगी देशों की उकसावे की कार्रवाई के जवाब में मिसाइल परीक्षण कर रहा है। जापान के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि उत्तर कोरिया ने संदिग्ध रूप से बैलिस्टिक मिसाइल दागीं। जापान की ओर से भी इस घटनाक्रम के बाद सतर्कता बढ़ाए जाने की बात कही गयी है।
उत्तर कोरिया ने पिछले शुक्रवार को पूर्वी सागर की ओर एक अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल दागी थी। दक्षिण कोरिया की सेना ने कहा था कि उत्तर कोरिया ने यह कर एक तरह से अमेरिका को सीधी चुनौती दी है। रुचिरा कंबोज ने कहा- ‘भारत, उत्तर कोरिया के हालिया इस कदम की निंदा करता है।
सोल/ प्योंग्यांग । अमेरिका सहित कई महाशक्तियों की चेतावनी के बाद भी उत्तर कोरिया मिसाइल परीक्षण की अपनी रफ्तार रोक नहीं रहा है। उत्तर कोरिया ने एक बार फिर बैलिस्टिक मिसाइल दाग दी है। इसके बाद पड़ोसी देशों जापान व दक्षिण कोरिया में हड़कंप मच गया है।
कोरियाई प्रायद्वीप में पिछले कुछ दिनों से बेहद तनाव है। उत्तर कोरिया की लगातार मिसाइल परीक्षणों के बीच पिछले दिनों दक्षिण कोरिया और अमेरिकी सेना ने संयुक्त सैन्य अभ्यास किया था। इसके विरोध में उत्तर कोरिया ने पिछले सप्ताह दर्जनों मिसाइलें दागीं और युद्धक विमानों का अभ्यास किया। हालात ये हो गये थे कि दक्षिण कोरिया और जापान को अपने नागरिकों को सुरक्षित जगह पर जाने के लिए कहना पड़ा था। इस पूरी प्रक्रिया के बाद भी उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग पीछे हटने को तैयार नहीं हैं।
दक्षिण कोरिया की सियोल सेना के हवाले से बताया गया है कि उत्तर कोरिया ने एक बार फिर बैलिस्टिक मिसाइल दागी है, जिस पर जापान व दक्षिण कोरिया की सरकारों ने नाराजगी जताई है। जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने अधिकारियों को सूचना एकत्र करने, विश्लेषण करने और जनता को त्वरित जानकारी प्रदान करने के लिए अधिकतम प्रयास समर्पित करने का निर्देश दिया। किशिदा ने अधिकारियों को विमान, जहाजों और अन्य संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कहा है। आकस्मिक स्थितियों के लिए तैयारी सहित एहतियात के लिए सभी संभव उपाय करने को कहा गया है।