नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और संघ परिवार लगातार हमलावर है लेकिन, मैं उनके हमलों से न तो परेशान हूं और न डरता हूं बल्कि उनसे लगातार सीखता रहता हूं।
राहुल गांधी ने शनिवार को कांग्रेस मुख्यालय में एक प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि भाजपा और आरएसएस उनके लिए इस समय गुरु की भूमिका में हैं। वे लगातार हमले करते हैं, जिससे मैं खुद को पहले से अधिक बेहतर करने की कोशिश करता हूं। राहुल ने कहा कि मैं भारत जोड़ो यात्रा पर निकला हूं। मेरे दिल में किसी के लिए नफरत नहीं है। यह यात्रा नफरत के खिलाफ है।
कांग्रेस सांसद ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा एक नदी की तरह है। इसमें अनुभव है, संवेदना है। इस यात्रा में भारत को जोड़ने की भावना है। यह एक जीवंत यात्रा है। यात्रा से मैं बहुत कुछ सीख रहा हूं। राहुल ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि भाजपा को हराने के लिए एक राष्ट्रीय स्तर की विचारधारा चाहिए जो अभी सिर्फ कांग्रेस ही दे सकती है। ऐसे में विपक्षी दलों को इस मुद्दे पर विचार करना चाहिए।
एक उदाहरण देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि समाजवादी पार्टी का देश में महत्व है, लेकिन उनके विचार को देश के दूसरे राज्यों में स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसलिए भाजपा को रोकने के लिए एक राष्ट्रीय विचारधारा की जरूरत है, जो कांग्रेस ही देश सकती है।
राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा के साथ कांग्रेस की एक वैचारिक लड़ाई है। कांग्रेस इस लड़ाई को जीतेगी, क्योंकि कांग्रेस देश को जोड़ने की राजनीति करती है। देश में बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार चरम पर है। अर्थव्यवस्था लगातार गिर रही है। भाजपा सरकार की नीतियों से लोग परेशान हैं।
attacks
मुंबई। मुंबई में आतंकी हमलों की धमकी के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने शहर में ड्रोन उड़ाने पर 12 दिसंबर तक रोक लगा दी गई है। इसी बीच शुक्रवार को मुंबई से सटे पेन में भोगावती नदी में विस्फोटक मिले थे, जिसे डिफ्यूज कर दिया गया है। पुलिस जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार मुंबई कंट्रोल रुम में शहर में कई जगह आतंकी हमले की धमकी के फोन आए हैं। इसमें शहर पर ड्रोन से हमले करने की धमकी फोन पर दी गई है। मुंबई पुलिस ने एक आदेश जारी कर शहर में में ड्रोन, रिमोट कंट्रोल, माइक्रो-लाइट एयरक्राफ्ट, पैरा-ग्लाइडर, पैरा-मोटर्स, हैंग ग्लाइडर आदि की उड़ान पर 12 दिसंबर तक रोक लगा दी है। इस आदेश का उल्लंघन करने वाले नागरिकों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 183 के तहत मुकदमा चलाया जाएगा। यह आदेश मुंबई में 13 नवंबर से 12 दिसंबर तक लागू रहेगा। मुंबई पुलिस ने आदेश में कहा है कि के असामाजिक तत्व और आतंकवादी ड्रोन तथा अन्य उड़ने वाली वस्तुओं का उपयोग सार्वजनिक जीवन को खतरे में डालने, सार्वजनिक संपत्ति को नष्ट करने और कानून व्यवस्था को बाधित करने के लिए कर सकते हैं। इसी वजह से शहर में ड्रोन बंदी का निर्णय लिया गया है। मुंबई पुलिस द्वारा हवाई निगरानी के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले ड्रोन इस आदेश के अपवाद हैं।