मुंबई। भोजपुरी फिल्म ‘शादी मुबारक’ 26 मई को भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ होने की पूरी तैयारी में है । फिल्म के निर्माता रौशन सिंह और निर्देशक आनंद सिंह हैं।
फिल्म के निर्माता और निर्देशक का कहना है कि यह एक पारिवारिक फिल्म है और लगन के सीजन में इस फिल्म को रिलीज किया जा रहा है। इसकी सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। फिल्म का निर्माण काफी भव्यता के साथ हुआ है। फिल्म में युवा दिलों की धड़कन अरविंद अकेला कल्लू और आम्रपाली दुबे मुख्य भूमिका में हैं, जिनके फैंस को इस फिल्म के रिलीज का इंतजार था, जो अब फाइनली रिलीज होने वाली है। इसकी जानकारी फिल्म की सह निर्माता शर्मिला आर सिंह ने दी है।
उन्होंने बताया कि फिल्म ‘शादी मुबारक’ भोजपुरी बॉक्स ऑफिस की बड़ी फिल्मों में से एक होने वाली है। फिल्म के ट्रेलर में इसकी एक झलक सबों ने देखी है, जिसके बाद से लोगों को फिल्म के रिलीज होने का इंतजार था। अब हम इसके लिए तैयार हैं। फिल्म इसी सप्ताह में रिलीज होगी। आशा करती हूँ कि अपने पसंदीदा स्टार के साथ फिल्म को सभी लोग थियेटर में जाकर देखें। इस फिल्म में शानदार गीत संगीत और दिल को छू लेने वाली कहानी है। इसलिए मैं अपील करूंगी कि सब लोग फिल्म को सिनेमाघरों में ही जाकर देखें।
arvind akela kallu
युवा दिलों की धड़कन अरविंद अकेला कल्लू और सारेगामा ‘हम भोजपुरी’ के सहयोग से तैयार भोजपुरी गाना ‘बुनिया’ म्यूजिक वर्ल्ड में धमाल मचा रहा है। इस गाने को अरविंद अकेला कल्लू ने भोजपुरी सुरों की मल्लिका शिल्पी राज के साथ गाया है। उनके इस गाने को अब तक डेढ़ मिलियन लोगों ने देख लिया है और यह गाना हर मिनट वायरल हो रहा है।
अरविंद अकेला कल्लू के इस गाने का एक आकर्षण खूबसूरत अभिनेत्री श्वेता म्हारा के साथ उनकी खूबसूरत केमिस्ट्री भी है, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया है। गाने को भी दोनों के फैंस झोली भर कर प्यार दे रहे हैं। इस गाने को लेकर सारेगामा हम भोजपुरी के बिजनेस हेड बद्रीनाथ झा ने बताया कि यह फुल कमर्शियल गाना है, जिसे हमने शादी ब्याह के इस सीजन में ऑडियंस की पसंद के हिसाब से बनाया है।
सारेगामा हम भोजपुरी हमेशा नए प्रयोग और नए कांसेप्ट के साथ काम करने में यकीन रखती है। इसलिए अगर आपने गौर किया है तो आपको भी पता होगा कि सारेगामा हम भोजपुरी से रिलीज होने वाले गानों में विविधता और नयापन देखने को मिलता है। इस सिलसिले को बढ़ाते हुए हम आगे बढ़ रहे हैं और इसकी झलक कल्लू और श्वेता म्हारा स्टारर गाना ‘बुनिया’ में भी आपको बखूबी देखने को मिलेगा। इसलिए भोजपुरी के हर एक दर्शकों से अपील है कि अपने चहेते स्टार कल्लू के इस गाने को चार्टबस्टर बनाएं। यकीन मानिए, आगे भी हम सब मिलकर एक से बढ़कर एक गाना लेकर आते रहेंगे।
गाना ‘बुनिया’ को भागीरथ पाठक ने लिखा है। इस गाने को संगीतबद्ध किया है शुभम राज ने। गाने में आवाज अरविंद अकेला कल्लू और शिल्पी राज का है, जबकि इसके म्यूजिक वीडियो में कल्लू के साथ श्वेता म्हारा परफॉर्म करती नजर आ रही हैं।
मुंबई। भोजपुरी फिल्मों के लोकप्रिय अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू की नई फिल्म का जोरदार ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया है। एस आर के म्यूजिक फिल्म्स की प्रस्तुति भोजपुरी फिल्म ‘राज’ का ट्रेलर एसआरके म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है, जिसे रिलीज के बाद ढेर सारे व्यूज मिल रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर से साफ जाहिर होता है कि यह फिल्म हॉरर कॉमेडी है। साथ ही यह फिल्म कंटेंट प्रधान भी है जो भोजपुरी के दर्शकों को गुदगुदाएगी भी और खूब डराएगी भी।
ऐसी फिल्में अब तक सिर्फ बॉलीवुड इंडस्ट्री में बनती थीं लेकिन फिल्म के निर्देशक लाल बाबू पंडित ने इस जॉनर की फिल्म को भोजपुरी में बनाकर दर्शकों को मनोरंजन का एक अलग विकल्प दिया है, जो कितना सफल होता है यह फिल्म के रिलीज होने के बाद ही पता चल सकेगा। इस फिल्म के निर्माता रौशन सिंह और सह निर्माता शर्मिला आर सिंह हैं।
बात कर लेते हैं फिल्म ”राज” के ट्रेलर की। 3 मिनट 22 सेकेंड के इस ट्रेलर की शुरुआत अरविंद अकेला कल्लू की एंट्री से होती है, जिसमें उनकी शादी की बात चल रही होती है। ट्रेलर में एक दो सिक्वेंस के बाद ही भूत की एंट्री होती है। भूत का लुक बेहद डरावना है और यह पूरे ट्रेलर में भी देखने को मिलता है। कल्लू की शादी हो जाती है, लेकिन भूत कल्लू को परेशान करता है और अपने दो बच्चे कल्लू उनके मत्थे बांध देता है। इससे कल्लू के नवविवाहित जीवन में तूफान आता है। हालांकि पूरे ट्रेलर में यह स्पष्ट नहीं है कि भूत और कल्लू का रिश्ता क्या है, जो एक सस्पेंस भी क्रिएट करता है। ट्रेलर में कॉमेडी भी है। इमोशन भी है। खूबसूरत गाने भी हैं और डरावना मंजर भी है। इस फिल्म में वीएफएक्स का भी खूब इस्तेमाल किया गया है। यह फिल्म जल्द ही रिलीज होगी, बस इसके लिए आपको थोड़ा इंतजार करना होगा।
सामाजिक और पारिवारिक फिल्म ‘राज’ में अरविंद अकेला कल्लू, पूजा गांगुली के अलावा अनूप अरोड़ा, विद्या सिंह, बीना पांडेय, रिंकू भारती, सोनू पांडेय और संजय वर्मा मुख्य भूमिका हैं। फिल्म के लेखक अरविंद तिवारी, संगीतकार ओम झा व मधुकर आनंद और पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। गीतकार प्यारे लाल यादव, अरबिन्द तिवारी, श्याम देहाती, सुमित सिंह चंद्रवंशी, उमा लाल यादव, यादव राज हैं। डीओपी साहिल जे अंसारी और कोरियोग्राफर प्रसून यादव हैं।