मुंबई। आज 26 जनवरी को भारत अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। हर साल की तरह इस साल भी बॉलीवुड सितारे देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। फिल्म इंडस्ट्री की कई हस्तियों ने अपने फैंस को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।
अनुपम खेर
वरिष्ठ अभिनेता अनुपम खेर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देने के लिए उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें देश के जवान परेड करते नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए अनुपम खेर ने कैप्शन में लिखा, “गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी भारतीयों को बधाई और शुभकामनाएं! यह वीडियो बॉम्बे सैपर्स की रिहर्सल के व्हाट्सएप फॉरवर्ड से है। इस यूनिट का नेतृत्व महिला अधिकारी रुचि यादव कर रही हैं। इस वीडियो के बैकग्राउंड में एक आम भारतीय नागरिक की आवाज रिकॉर्ड की गई है। उस आवाज पर कितना गर्व! ये है आज के भारत का गौरव! जय हिन्द! भारत माता की जय।”
अक्षय कुमार
इस खास मौके पर अक्षय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें टाइगर श्रॉफ भी देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। वीडियो में दोनों सितारे हाथ में तिरंगा लिए बीच पर दौड़ते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए खिलाड़ी कुमार ने कैप्शन में लिखा, “नया भारत, नया आत्मविश्वास, नया दृष्टिकोण… हमारा समय समाप्त हो रहा है। हैप्पी रिपब्लिक डे..” अक्षय का ये अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
कंगना रनौत
कंगना रनौत ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर कर सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।
अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन ने भी एक वीडियो शेयर कर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।
सोनू सूद
इस खास मौके पर सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह देश के जवानों के साथ कुछ वक्त बिताते नजर आ रहे हैं।
जूनियर एनटीआर
जूनियर एनटीआर ने सभी को 75वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।
anupam kher
अयोध्या। अभिनेता अनुपम खेर ने शनिवार को श्रीराम जन्मभूमि में रामलला के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने मंदिर निर्माण कार्य को देखा। उन्होंने कनक भवन में भी अपनी हाजिरी लगाई। इस दौरान उन्होंने वीडियो कॉल के जरिए अपनी वृद्ध माता को भी कनक बिहारी सरकार के दर्शन कराए। उन्होंने भगवान के साथ सेल्फी भी खींची।
अनुपम खेर ने पत्रकारों से कहा कि यह धरती बहुत पवित्र है। यहां के कण-कण में भगवान राम विराजमान हैं। मेरी पूरे भारत और पूरे विश्व में रहने वाले सनातन धर्मावलंबियों से अपील है कि वह अयोध्या जरूर आएं और यहां आकर रामलला का सानिध्य प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि आज भगवान रामलला से सभी सनातन धर्मावलंबियों के कल्याण के लिए आशीर्वाद मांगा है। मैंने तो उनके लिए भी आशीर्वाद मांगा है, जो सनातन को नहीं मानते हैं। भगवान राम सभी का कल्याण करें।
इसके पहले अनुपम खेर ने अपनी लघु फिल्म को लॉन्च कर हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया और रामलला सदन देव स्थान रामकोट में संतों से आशीर्वाद प्राप्त किया। अयोध्या में दर्शन पूजन के बाद वे लखनऊ के लिए रवाना हुए।
अभिनेता अनुपम खेर बॉलीवुड के प्रतिभाशाली अभिनेताओं में से एक हैं। दमदार एक्टिंग के दम पर उन्होंने अपनी खास पहचान बनाई है। अनुपम फिलहाल ‘विजय 69’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। अनुपम खेर ने खुद ‘विजय 69’ के सेट पर हुई एक चौंकाने वाली बात का खुलासा किया है।
अनुपम खेर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की और अपने फैंस को इसकी जानकारी दी। फोटो में अनुपम खेर के दाहिने हाथ में लगी चोट को देखा जा सकता है। अनुपम खेर एक्सरसाइज बॉल पकड़े नजर आ रहे हैं। अनुपम खेर ने पोस्ट को कैप्शन दिया, आप एक स्पोर्ट्स फिल्म करते हैं और आपको चोट नहीं लगती है! ये कैसे हो सकता है? कल ‘विजय 69’ की शूटिंग के दौरान कंधे में गंभीर चोट लग गई थी।
अनुपम ने कहा, “जब मैं जोर से खांसता हूं तो मेरे मुंह से घरघराहट की आवाज आती है लेकिन फोटो में मुस्कुराने की कोशिश असली है! शूटिंग कुछ दिनों में शुरू होगी।”
अनुपम खेर की इस फोटो पर नीना गुप्ता ने कमेंट किया है। नीना गुप्ता ने कमेंट में लिखा, अरे ये क्या किया? अनुपम खेर ने नीना गुप्ता को जवाब देते हुए लिखा, आपके और मेरे जैसे महान अभिनेताओं के साथ ऐसा ही होता है! मामूली चोटें।
मुंबई। यश राज फिल्म्स की डिजिटल शाखा वाईआरएफ एंटरटेनमेंट ने ‘विजय 69’ नामक अपनी अगली ओटीटी परियोजना का एलान किया है। इस फिल्म के लीड रोल में अनुपम खेर हैं।
निर्माताओं ने घोषणा के साथ एक पोस्टर भी जारी किया है। इस प्रोजेक्ट को लेकर फैंस काफी उत्सुक है।फिल्म का निर्देशन अक्षय रॉय करेंगे, जबकि इसे मनीष शर्मा प्रोड्यूस करेंगे। कहानी एक ऐसे व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जो 69 साल की उम्र में एक ट्रायथलॉन में भाग लेने के लिए यात्रा पर निकलता है। इस फिल्म की रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है, लेकिन यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज होगी।
अनुपम खेर नाराज़ .”द कश्मीर फाइल्स” को नहीं मिला एक भी फिल्मफेयर अवॉर्ड, सात श्रेणियों में नामांकित थी फिल्म
मुंबई। इस साल के फिल्मफेयर अवॉर्ड्स से अनुपम खेर नाराज़ हैं। खेर खफा हैं कि ‘द कश्मीर फाइल्स” को एक भी अवार्ड नहीं मिला। इस साल के फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में ”गंगूबाई काठियावाड़ी” और ”बधाई दो” नाम की दो फिल्में नजर आईं।
राजकुमार राव ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए आलिया भट्ट ने जीता। फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म सहित 10 पुरस्कार जीते। क्रिटिक्स अवॉर्ड कैटेगरी में सबसे ज्यादा छह अवॉर्ड हर्षवर्धन कुलकर्णी की ”बधाई दो” ने जीते। अयान मुखर्जी की ”ब्रह्मास्त्र: पार्ट-1 शिव” को भी चार कैटेगरी में अवॉर्ड मिला है। हालांकि इस साल के फिल्मफेयर में विवेक अग्निहोत्री की ”द कश्मीर फाइल्स” को एक भी अवॉर्ड नहीं दिया गया।
फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की घोषणा के बाद मशहूर अभिनेता अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की है। अनुपम खेर ने पोस्ट में कहा, “सम्मान एक कीमती चीज है। इसलिए, छोटे लोगों से इसे देने की उम्मीद नहीं की जानी चाहिए।” अनुपम खेर की इस पोस्ट को फिल्मफेयर अवॉर्ड समारोह से जोड़ा जा रहा है।
इस बीच, फिल्म ”द कश्मीर फाइल्स” को फिल्मफेयर अवार्ड्स 2023 में सात श्रेणियों में नामांकित किया गया। कश्मीर फाइल्स के निदेशक विवेक अग्निहोत्री पुरस्कार समारोह में मौजूद नहीं थे। एक दिन पहले ही उन्होंने कहा था कि वह अवॉर्ड समारोह में शामिल नहीं होंगे। अग्निहोत्री ने एक ट्वीट में कहा था कि फिल्मफेयर पुरस्कार स्वीकार करना नैतिक रूप से उचित नहीं है।
मुंबई। सतीश कौशिक के करीबी दोस्त और अभिनेता अनुपम खेर ने भी एक वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो सतीश कौशिक के निधन के करीब एक महीने बाद जारी किया गया । दिग्गज अभिनेता सतीश कौशिक का 9 मार्च को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था । निधन के ठीक एक महीने बाद उनका जन्मदिन आया है, फैंस उन्हें जन्मदिन की बधाई देकर याद कर रहे हैं।
अनुपम खेर ने कैप्शन के साथ एक वीडियो शेयर किया। ”मेरे प्यारे दोस्त सतीश कौशिक! आपको जन्मदिन की शुभकामनाएँ! आप आज बैसाखी के दिन 67 वर्ष के हो जाते। मुझे आपके जीवन के 48 वर्षों तक आपका जन्मदिन मनाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इसलिए मैंने फैसला किया है कि आज शाम हम आपका जन्मदिन बड़े पैमाने पर मनाने की कोशिश करेंगे! शशि और वंशिका के साथ वाली सीट खली होगी।” वीडियो में दोनों की फैमिली और फ्रेंड्स के साथ तस्वीरें भी हैं। इस वीडियो पर फैंस कमेंट कर सतीश कौशिक को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।
दुनिया भर में एक बार फिर कोरोना धीरे-धीरे पैर पसारता नजर आ रहा है। एक बार फिर कोरोना की एंट्री बॉलीवुड में हो गई है। बॉलीवुड एक्ट्रेस और नेता किरण खेर का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। इस बात की जानकारी खुद किरण खेर ने दी है। किरण खेर ने ट्वीट किया कि, ”मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। इसलिए जो भी मेरे संपर्क में आए हैं, कृपया अपना टेस्ट करा लें।”
किरण खेर को मल्टीपल मायलोमा रक्त कैंसर का पता 2021 में चला था। यह खबर उनके पति और अभिनेता अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर दी थी। किरण खेर बीमारी के इलाज के दौरान बड़े पर्दे से एक साल दूर रहीं और पिछले साल रियलिटी शो ”इंडियाज गॉट टैलेंट” में जज के रूप में वापसी की। किरण खेर ने बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में मां का किरदार निभाया है। उन्होंने ”देवदास”, ”रंग दे बसंती”, ”हम तुम, दोस्ताना”, ”मैं हूं ना” जैसी फिल्मों से लोकप्रियता हासिल की। 1985 में किरण खेर ने अभिनेता अनुपम खेर से शादी की। उन्होंने पहले गौतम बेरी से शादी की थी और 1981 में सिकंदर खेर को जन्म दिया था।
किरण खेर ने 1983 में पंजाबी फिल्म ”आसरा प्यार दा”से अभिनय की शुरुआत की। लगभग पांच साल तक पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के बाद किरण खेर ने 1988 में फिल्म ”पेस्टोंजी” से बॉलीवुड में एंट्री की। इसके बाद किरण खेर ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अभिनेता-फिल्म निर्माता सतीश कौशिक के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए सतीश कौशिक की पत्नी शशि कौशिक को एक पत्र लिखा है। भावुक अनुपम खेर ने ट्विटर पर पत्र को साझा किया और इस कठिन समय के दौरान भारतीय प्रधानमंत्री को उनके पत्र के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही शशि कौशिक की रिप्लाई को भी ट्विटर पर शेयर किया।
अपने जवाब में शशि कौशिक लिखती है- आदरणीय प्रधानमंत्री, दुख और शोक की इस घड़ी में आपके संवेदनशील पत्र ने मेरे और हमारे परिवार लिए मरहम का काम किया है! जब देश के प्रधान सेवक किसी प्रियजन के जाने पर ढाढ़स और सांत्वना देते हैं, तो उस दुख से जूझने की शक्ति मिलती है। मैं, हमारी बेटी वंशिका, हमारे पूरे परिवार और सतीश जी के सभी प्रशंसकों की तरफ से मैं आपको धन्यवाद देती हूँ। और प्रभु से आपकी लंबी एवं स्वस्थ आयु की प्रार्थना करती हूँ।
9 मार्च को दिल का दौरा पड़ने से सतीश कौशिक का निधन हो गया था। हालांकि दिल्ली पुलिस अभी भी इस मामले में जांच कर रही है।
मुंबई। सतीश कौशिक की अचानक हुई मौत के सदमे से मनोरंजन जगत उबर नहीं पा रहा है। उनके साथ जुड़े काम करने वाले लोग शोक में डूबे हैं। निर्माता, निर्देशक व कलाकार सतीश कौशिक के निधन से उनके करीबी दोस्त अभिनेता अनुपम खेर को बड़ा झटका लगा है। खेर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अनुपम खेर ने अपनी भावनाओं को व्यक्त की। अपने दमदार अभिनय से सबका दिल जीतने वाले सतीश कौशिक का 9 मार्च को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।
सतीश कौशिक की आकस्मिक मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। अनुपम खेर और सतीश कौशिक की दोस्ती 45 साल पुरानी थी। दोनों एनएसडी में साथ थे और बाद में साथ में करियर की शुरुआत की। खेर और कौशिक रोज रात 8 या 8ः30 बजे एक-दूसरे को फोन करते थे।
अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर अपने रिश्ते के बारे में बात की है। उनका यह वीडियो फैंस को भी इमोशनल कर रहा है। अनुपम खेर ने वीडियो के कैप्शन में लिखा- जिंदगी तो आगे बढ़ानी पड़ती है…। मैं जिंदगी को आगे बढ़ा रहा हूं मेरे दोस्त…। तुम हमेशा मेरे जीवन का एक अहम हिस्सा बने रहोगे।
मुंबई। अचानक मौत की गोद में सो गए दिग्गज अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक को लोग बहुत मार्मिक शब्दों में सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। कौशिक के परिवार में उनकी पत्नी शशि कौशिक और बेटी वंशिका कौशिक हैं। सतीश कौशिक के दोस्त और प्रोड्यूसर रूमी जाफरी ने कहा है- ”जैसे ही मैंने सतीश की मौत की खबर सुनी, मैं और मेरी पत्नी उनके घर पहुंचे। मेरी पत्नी और सतीश की बेटी का बहुत करीबी रिश्ता है। जब हम वहां पहुंचे तो वंशिका मेरी पत्नी की गोद में आ कर बैठ गई। हमें सतीश की मौत पर विश्वास नहीं हो रहा था। सतीश ने हमें अपनी भविष्य की प्लानिंग के बारे में भी बताया था। उन्हें बहुत कुछ करना था। अनुपम खेर के बर्थडे के मौके पर हम दोनों ने साथ में डिनर किया था। सतीश और मैं 30 साल से भी ज्यादा समय से अच्छे दोस्त थे।”
जाफरी ने कहा कौशिक ने अपनी बेटी के लिए कई सपने देखे थे। सतीश अपनी बेटी को सैटल होते देखना चाहते थे। उनकी बेटी के लिए भविष्य की कई प्लानिंग थीं। लेकिन भगवान को तो कुछ और ही मंजूर था।