नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के 44वें स्थापना दिवस के अवसर पर गुरुवार को मनमोहन सरकार में मंत्री रहे एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी भाजपा में शामिल हो गए। अनिल एंटनी को भाजपा में मोदी सरकार में मंत्री पीयूष गोयल ने शामिल कराया।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके एंटनी के पुत्र अनिल एंटनी बीते कुछ महीनों से अपने बयानों को लेकर चर्चा में थे। पिछले दिनों के उनके एक बयान को मोदी सरकार का समर्थन करने वाला माना गया था। इसी के बाद से अनुमान लगाया जा रहा था कि वह जल्द भाजपा में शामिल हो जाएंगे। आखिरकार छह अप्रैल को उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया।