गोरखपुर। शनिवार को ईद-उल-फितर का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। मस्जिद, ईदगाह में नमाज पढ़ कर नमाजियों ने एक दूसरे से गले से लगाया और बधाइयां दीं। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी चाक चौबंद रही। नमाज के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार भ्रमण करते रहे।
शहर क्षेत्र में एडीजी जोन अखिल कुमार, आईजी रेंज जे रविंदर गौड, जिलाधिकारी कृष्ण करुणेश, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर, एसपी सिटी कृष्ण बिश्नोई आदि पुलिस व प्रशासनिक अफसर विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमणशील रहे और सुरक्षा का जायजा लेते रहे। मस्जिदों व ईदगाहों के आसपास भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। आला अधिकारियों ने भी इन स्थानों का दौरा किया। ईद को लेकर मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में खुशियां रहीं। घंटाघर स्थित जामा मस्जिद व मुबारक खां शहीद सहित नगर नुगम क्षेत्र की सभी मस्जिदों में नमाज पढ़ने वाले लोगों की संख्या काफी अधिक रही।
यहां अता हुई नमाज
ईद की नमाज चिश्तिया मस्जिद बक्शीपुर, बेलाल मस्जिद इमामबाड़ा अलहदादपुर, मस्जिद मियां साहब सैनिक विहार नंदानगर, मस्जिद जोहरा मौलवी चकबड़गो, मोती जामा मस्जिद अमरुतानीबाग रसूलपुर, खपड़े वाली मस्जिद अहमदनगर चक्शा हुसैन, दारोगा मस्जिद अफगानहाता, अहले बैत जामा मस्जिद पुराना गोरखपुर गोरखनाथ, नूर जामा मस्जिद चिलमापुर, नूरानी जामा मस्जिद कामरेड नगर, मस्जिद मुसम्मात नसीबन बीबी (कादरिया मस्जिद) निकट नखास चौक कोतवाली रोड, बेलाल जामा मस्जिद रसूलपुर भट्टा दरियाचक, जामा मस्जिद रसूलपुर, ईदगाह इमामबाड़ा इस्टेट मियां बाजार, गाजी मस्जिद गाजी रौजा, गाजिया मस्जिद बहरामपुर, मक्का मस्जिद मेवातीपुर, झरना टोला मस्जिद मरकजी मदीना जामा मस्जिद रेती चौक, शाही जामा मस्जिद तकिया कवलदह, गौसिया जामा मस्जिद इस्लामिया नगर लीचीवालाबाग, ईदगाह हजरत मुबारक खां शहीद नार्मल, गौसिया जामा मस्जिद छोटे काजीपुर, मस्जिद खादिम हुसैन तिवारीपुर, सुब्हानिया जामा मस्जिद तकिया कवलदह, मस्जिद जामेनूर जफर कालोनी बहरामपुर, सुन्नी बहादुरिया जामा मस्जिद रहमतनगर, फिरदौस जामा मस्जिद जमुनहियाबाग, मुकीम शाह जामा मस्जिद बुलाकीपुर ईदगाह फतेहपुर मेडिकल कालेज, औलिया जामा मस्जिद घोसीपुरवा, ईदगाह बेनीगंज, ईदगाह सेहरा बाले का मैदान बहरामपुर, जामा मस्जिद उर्दू बाजार, अल मदीना सुन्नी जामा मस्जिद लतीफनगर कालोनी पादरी बाजार, सब्जपोश हाउस मस्जिद जाफरा बाजार, शाही मस्जिद बसंतपुर सराय, सुन्नी जामा मस्जिद सौदागार मोहल्ला बसंतपुर।