लुंबिनी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि भारत और नेपाल के संबंध हिमालय की तरह अटल और पुरातन है। नेपाल से भारत की मित्रता सम्पूर्ण मानवता की है। दोनों देशों के बीच सभ्यता और संस्कृति का विकास सदियों से होता आया है।
बुद्ध पूर्णिमा पर भगवान बुद्ध की जन्मस्थली नेपाल के लुंबिनी पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने संबोधन की शुरूआत नमो बुधाय से की। नेपाली में कहा कि बुद्ध जयंती को पावन अवसर मा, यह सभा में उपस्थिति यहां हरु सबै लाई, संपूर्ण नेपाल वासी हरु लाई र विश्व का सबै श्रद्धालुजन लाई, लुंबिनी को पवित्र भूमि बाट बुद्ध पूर्णिमा को ढेरै ढेरै शुभकामना। वर्तमान वैश्विक परिस्थिति में नेपाल और भारत के बीच संबंधों को मजबूत करना महत्वपूर्ण है।
बता दें कि आज-कल जैसी वैश्विक स्थिति है, उसमें नेपाल और भारत पूरी मानवता के लाभ के लिए मजबूत दोस्ती, निकटता के लिए काम करना जारी रखेंगे। मोदी ने कहा कि नेपाल आना राजनीतिक यात्रा से अलग तरह का आध्यात्मिक अनुभव देता है। भगवान बुद्ध दोनों की आस्था को एक ही सूत्र में जोड़ते हैं। बुद्ध मानवता के सामूहिक अवतार थे। बुद्ध एक विचार भी हैं और एक संस्कार भी हैं।