गोण्डा
तीन सप्ताह पहले दहेज हत्या में नामजद आरोपितो मे से कौड़िया के दूधपुर भगहरिया भगवानपुर गांव निवासिनी पूनम को पुलिस चौकी दुबहा बाजार के प्रभारी बृजेश कुमार, प्रधान आरक्षी प्रभाकर पाण्डेय, आरक्षी सचिन पाण्डेय, व महिला आरक्षी सुधा देवी ने गिरिफ्तार किया है।
थानाध्यक्ष मदनलाल गौतम ने कहा कि इस घटना में मृतिका के पिता द्वारा सास व पति को आरोपित किया गया था। इन आरोपितो में मृतका के पति राहुल को पुलिस द्वारा पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि अब इस घटना में दोनों आरोपित गिरिफ्तार कर न्यायालय रवाना किए जा चुके है।