मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आज मंदसौर और झाबुआ में संचालित योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की निवास से वीसी के माध्यम से समीक्षा की। जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की नियमित समीक्षा की जाए। प्रभारी मंत्री प्रतिमाह समीक्षा बैठक में कार्यों की प्रगति की जानकारी प्राप्त करें।
प्रशासन द्वारा सामाजिक समरसता का वातावरण बनाने का कार्य हो। सभी वर्गों से संवाद रहे। कहीं जातिगत विद्वेष, धर्मांतरण की घटनाएं ना हों। अपराधिक तत्वों पर सख्ती से नियंत्रण किया जाए। अवैध शराब विक्रय, जुआ, सट्टा, चोरी और अन्य अपराधों को हर हाल में रोका जाए। जहां नलजल योजनाएं बेहतर नहीं चल रहीं, उनकी समीक्षा कर कार्यों को सुचारु रूप से संचालित किया जाए।
नलजल योजनाएं भविष्य के लिये बेहतर सिद्ध हों। योजनाओं में खर्च हो रहा पैसा जनता का पैसा है। इसका सही उपयोग होना चाहिए। जलाभिषेक अभियान में जनसहयोग लें। हमको जनता को शिक्षित करना चाहिए। नहीं तो भविष्य में बढ़े जलसंकट का सामना करना पड़ेगा। कलेक्टर, झाबुआ से जिला स्तर पर क्रियान्वित की जा रही योजनाओं और नवाचार की जानकारी प्राप्त की।
कलेक्टर ने बताया कि जिले में अक्षर ज्ञान अभियान प्रारंभ किया गया है। प्रथम चरण में 14 हज़ार और दूसरे चरण में 85 हज़ार लोग जुड़े हैं। इस नवाचार के तहत जनजातीय क्षेत्र के लोगों को शिक्षित किया जा रहा है। इससे वे योजनाओं का बेहतर ढंग से लाभ ले सकेंगे। प्रत्येक गांव में 4-4 इंजीनियर को ट्रेंड किया जाए। उन्हें प्रशिक्षित करें, ताकि उन्हें रोजगार गांव में ही मिल जाए। “राशन आपके ग्राम” की योजना की प्रगति की भी जानकारी प्राप्त की।
कलेक्टर ने बताया कि जिले के ग्रामों में गाड़ियों से राशन पहुंचाया जा रहा है। गांव वालों तक राशन पहुंचाने के लिए परामर्श से स्थान चयनित किए गए हैं। समय भी निर्धारित किया गया है। इसलिए राशन पहुंचाने में कोई दिक्कत नहीं हो रही है। जिला अस्पताल की व्यवस्थाएं को सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बताया कि सिकल सेल नियंत्रण अभियान में 1 लाख 68 हज़ार व्यक्तियों का सर्वे हो चुका है। इलाज के लिए शिविर लगाए थे जिनमें 45 हज़ार लोगों का इलाज कराया गया है।