Happy Birthday Mandakini: 80’s के दशक में कई एक्ट्रेसेस आईं और गयी, एक-दो सुपरहिट फिल्मे दी और रातों-रात स्टार बन गयी। उनमें से ही एक बेहद खूबसूरत हसीना मंदाकिनी रही है जो अपनी खूबसूरती के चलते फिल्म राम तेरी गंगा मैली से सभी के दिलो में राज करने लगी और उनकी लोकप्रियता रातों-रात पूरे देश में बढ़ गयी थी और हर कोई उनका दीवाना हो गया था।मंदाकिनी आज भी सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। मंदाकिनी आज भी बेहद खूबसूरत हैं लेकिन 80’s में वो कमाल की लगती थीं। उस दौर के न्यूजपेपर या मगज़ीन्स में मंदाकिनी के खुब चर्चे हुआ करते थे।
Read Also-Kerala Landslides: केरल के वायनाड में हुआ भूस्खलन, 23 की मौत, सैकड़ों लोगो के दबे होने की आशंका
आज एक्ट्रेस मंदाकिनी का जन्मदिन है वो अपना 61वां जन्मदिन मना रही हैं।बर्थडे के इस खास मौके पर आज हम आपको मंदाकिनी से जुड़ी कुछ सुनी-अनसुनी बातो का जिक्र करते है।
30 जुलाई 1963 को यूपी के मेरठ में जन्मीं यास्मिन जोसेफ, के पिता ब्रिटिश और मां कश्मीरी थीं। फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखते ही उन्हें राजकपूर ने खोजा और उनका नाम मंदाकिनी रखा। 16 साल की उम्र में राजकपूर ने उन्हें अपनी फिल्म “राम तेरी गंगा मैली” (1985) के लिए चुना, जिसमें राज कपूर के छोटे बेटे राजीव कपूर मुख्य भूमिका में थे।
“राम तेरी गंगा मैली” से रातो रात मशहूर हुई थी मन्दाकिनी
फिल्म “राम तेरी गंगा मैली” ने उस वक़्त बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। इस फिल्म ने मंदाकिनी के स्टारडम को पूरे देश में फैला दिया। इसके बाद उन्होंने “डांस डांस”, “तेजाब”, “कहां है कानून” और “प्यार करके देखो” जैसी कई फिल्में कीं, लेकिन “राम तेरी गंगा मैली” जैसी लोकप्रियता कभी नहीं मिली। आज भी लोग उन्हें ज्यादातर इसी फिल्म के लिए ही पहचानते हैं।
ऐसे हुआ था फ़िल्मी करियर बर्बाद
1990 में मंदाकिनी का नाम अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ जुड़ा। भारतीय पुलिस ने दुबई में मंदाकिनी को दाऊद के साथ पकड़ा और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान, मंदाकिनी ने स्पष्ट किया कि यह एक संयोगवश मुलाकात थी और उनका दाऊद के साथ कोई संबंध नहीं है।
इन सभी विवादों ने मंदाकिनी के फिल्मी करियर को प्रभावित कर दिया। 1990 में दाऊद मामले से बाहर आने के बाद, उन्होंने बुद्धिस्ट मोंक डॉ. कगयुर टी रिंपोचे ठाकुर से शादी कर ली और बौद्ध धर्म को अपनाया। आज मंदाकिनी दो बच्चों की मां हैं और एक साधारण जीवन जी रही हैं।