चंडीगढ़
मोहाली में इंटेलिजेंस मुख्यालय पर हमले के मामले को पंजाब पुलिस ने हल करने का दावा किया है। डीजीपी वीके भावरा ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि हमले का मुख्य आरोपित कनाडा में रहने वाला लखबीर सिंह है। उसने कनाडा में बैठकर हमले की साजिश रची।
उसका उद्देश्य महज पुलिस को चुनौती देना था। वह पाकिस्तान में बैठे आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा का साथी है। हमलावर नौ मई को मोहाली पहुंच चुके थे। पुलिस इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
निशान सिंह ने राकेट लांचर लेकर दो आरोपितों कंवर बाठ और बलजीत कौर को दिया था। जगदीप सिंह और चढ़त सिंह ने इंटेलिजेंस मुख्यालय की रेकी की थी। ये सभी अमृतसर और तरनतारन के रहने वाले हैं। दो लोग मुहम्मद नसीम आलम और सरफराज उत्तर प्रदेश से आए थे।