प्रयागराज
नैनी के चक हीरानंद मोहल्ले में बुधवार तड़के संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से अरुणव सिंह (17) नामक किशोर की मौत हो गई है। जबकि आयुषी मिश्रा (16) नामक किशोरी घायल हुई है। उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों पीडीए कालोनी स्थित महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पढ़ते थे और प्रेमी-प्रेमिका बताए जा रहे हैं।
यह भी कहा जा रहा है कि किशोरी के घरवालों ने गोली चलाई है। हालांकि एसएसपी अजय कुमार के अनुसार किशोरी के पिता सुनील मिश्रा ने बताया है कि उनकी लाइसेंसी पिस्टल से गोली चली है। वह सोए हुए थे। गोली चलने की आवाज सुनकर जब छत पर पहुंचे तो अरुणव की मौत हो चुकी थी तथा आयुषी घायल थी।
यह घटना तड़के चार बजे के आसपास हुई। एसएसपी का कहना है कि घटना की सूचना पुलिस को 5:25 बजे मिली। अरुणव के पिता सत्य प्रकाश सिंह एलआईसी एजेंट हैं। उनका कहना है कि बेटा चार बजे के आसपास मॉर्निंग वॉक के लिए निकला था।