समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशनुसार 26 मई 2022 को समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मण्डल जनपद कन्नौज जायेगा। कन्नौज के ग्राम अरूहो ब्लाक हसेरन विधान सभा क्षेत्र तिर्वा की 10 वर्षीय बालिका की दिनांक 18/19 मई 2022 को रात्रि में बलात्कार के बाद की गई हत्या की जांच एवं पीड़ित परिवार से मिलने हेतु प्रतिनिधि मण्डल ग्राम अरूहो ब्लाक हसेरन जनपद कन्नौज पहुंचेगा।
बता दें कि अनिल दोहरे पूर्व विधायक समाजवादी पार्टी, मो. कलीम खान जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी कन्नौज, अनिल पाल पूर्व प्रत्याशी समाजवादी पार्टी तिर्वा, शशिमा सिंह प्रदेश सचिव समाजवादी महिला सभा, कंचन कनौजिया जिलाध्यक्ष समाजवादी महिला सभा, शरद यादव अध्यक्ष विधान सभा क्षेत्र तिर्वा आदि प्रतिनिधि मण्डल के सदस्यगण कन्नौज जाएंगे।