लखीमपुर
शफीउद्दीन अंसारी प्रधान जिसकी गिरफ्तारी के लिए जिले की पुलिस लखनऊ, मुंबई और दिल्ली जैसे महानगरों में पखवारा भर से खाक छान रही थी वह अपने घर के करीब से ही पुलिस मुठभेड़ में दबोचा गया। आरोपित गांव के करीब एक बड़ा जंगल है। घटना के बाद वह उसी जंगल में छिपा था। दिन भर जंगल की तलाशी करने के दौरान पुलिस टीम द्वारा जंगल से निकल कर अपने घर की ओर जाते हुए उसी दिन शाम को 200 मीटर दूर से देखा गया था। उस दिन पुलिस सादी वर्दी में थी।
पुलिस ने उसको घेरने का प्रयास किया था लेकिन वह सीधे घर न जाकर कुछ दूरी पर खेत सिंचाई कर रहे किसान के इंजन पर लेट गया था। जब पुलिस वहां से चली गई तो वह भी दूसरी ओर निकल गया था। दूसरे दिन भी जब पुलिस जंगल में तलाश कर रही थी तब किसान ने उसको ये जानकारी दी थी। इस लिए कई दिन तक पुलिस ने जंगल को घेर कर तलाशी अभियान चलाया था। लेकिन भूरे का कोई अता पता नहीं चला था। भूरे न तो मोबाइल फोन रखता था और न ही किसी के साथ उठता बैठता।
इस लिए उसका लोकेशन पता करने में पुलिस को पसीना आ रहा था। इस दौरान पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। लेकिन नतीजा ढाक के तीन पात ही रहा था। आरोपित अपनी माता पास लखनऊ गया था। तो उसकी माता ने 100 नंबर पर कॉल कर उसको पुलिस के सुपुर्द कर दिया था। लेकिन लखनऊ की 100 नंबर की पुलिस ने उसको छोड़ दिया था।
इसके बाद पुलिस उसको गिरफ्तार करने के लिए पखवारा भर से दर दर भटकती रही थी। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर आरोपित को उसके गांव के पास स्थित उसी जंगल से गिरफ्तार किया गया जहां कई दिन तक पुलिस भटकती रही थी। इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया की आधुनिक तकनीक पर भारी पड़ी मुखबिर की सूचना।