City Headlines

Home » रिकॉर्ड तोड़ ऊंचाई पर शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी नए हाई पर

रिकॉर्ड तोड़ ऊंचाई पर शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी नए हाई पर

by Rashmi Singh

मुंबई। शेयर बाजार में धूम मची हुई है। कारोबारी हफ्ते के अंतिम दिन बाजार शुक्रवार (15 दिसंबर) को फिर ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। सेंसेक्स 969.55 अंक मजबूती के साथ 71,483.75 और निफ्टी 273.95 अंक मजबूत हो कर 21,456.65 पर बंद हुआ।
शेयर बाजार में बुल्स के लिहाज से बीता हफ्ता रिकॉर्डतोड़ रहा। शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी रिकॉर्ड हाई पर बंद हुए। जबरदस्त खरीदारी के चलते सेंसेक्स, निफ्टी, बैंक निफ्टी समेत ज्यादातर इंडेक्स नई ऊंचाइयों पर पहुंच गए। हफ्ते के आखिरी कारोबरी दिन बीएसई सेंसेक्स 969.55 (1.37%) अंकों की बढ़त के साथ 71,483.75 पर बंद हुआ, बाजार इंट्राडे में 71,605 के स्तर तक पहुंच गया। वहीं इस दौरान, निफ्टी 273.96 (1.29%) अंकों की बढ़त के साथ 21,456.65 के स्तर पर बंद हुआ। शुक्रवार के कारोबारी सेशन के दौरान बैंक निफ्टी भी 48,219 के नए ऑल टाइम हाई पर पहुंचा।
इस साल बाजार में अब तक 17% से ज्यादा की तेजी
इस साल की शुरुआत यानी 2 जनवरी (1 जनवरी को बाजार बंद था) को सेंसेक्स 61,167 के स्तर पर था, जो अब यानी 15 दिसंबर को 71,605 अंक पर पहुंच गया है। यानी इस साल अब तक इसमें 17% से ज्यादा यानी 10,438 अंक की तेजी देखने को मिली है। एक्सपर्ट्स के अनुसार आगे भी ये तेजी जारी रह सकती है।
इससे पहले कल यानी गुरुवार (14 दिसंबर) को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली थी। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 70,602.89 और निफ्टी ने 21,210.90 का ऑल टाइम हाई बनाया था। हालांकि, बाद में ये थोड़ा नीचे आया और सेंसेक्स 929 अंक की तेजी के साथ 70,514 के लेवल पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 256 पॉइंट की तेजी रही। ये 21,182 के स्तर पर बंद हुआ था।

 

Subscribe News Letter

Copyright © 2022 City Headlines.  All rights reserved.