City Headlines

Home » स्वामी प्रसाद मौर्य का बयान सपा का नहीं, यह उनका व्यक्तिगत विचार: शिवपाल

स्वामी प्रसाद मौर्य का बयान सपा का नहीं, यह उनका व्यक्तिगत विचार: शिवपाल

कहा, पूरे देश में आईएनडीआईए की मजबूती देख घबरायी है भाजपा

by City Headline
Lucknow, UP, Samajwadi Party, SP, Shivpal Yadav, Badaun, Badaun Lok Sabha Seat, Candidate, Akhilesh, Dharmendra, Lok Sabha Election 2024

आजमगढ़। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने कहा कि पूरे देश में इंडियन नेशनल डिवेल्पमेंटल इंक्लूसिव एलायंस(आई.एन.डी.आई.ए.) काफी मजबूत है, जिससे भाजपा घबराई हुई है। वहीं उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत कर वर्ष 2024 के चुनाव में भाजपा की सरकार को उत्तर प्रदेश से हराना है। उन्‍होंने स्‍वामी प्रसाद मौर्य के बयान को उनका व्‍यक्तिगत बयान करार दिया।

वह लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर संगठन की मजबूती व पार्टी को एकजुट करने के लिए दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को आजमगढ़ जनपद पहुंचे हैं। नगर के नेहरूहाल सभागार में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव का पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने फूल माला से स्वागत किया। इस दौरान पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से शिवपाल यादव ने अपील किया कि सभी समाजवादी लोग एक झंडे के तले मजबूती के साथ खड़े होकर वर्ष 2024 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को उखाड़ फेंकने का संकल्प लें।
सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने कहा कि वह पूर्वांचल के दौरे पर हैं। आजमगढ़ में दो दिनों तक वह संगठन को मजबूत करने, सभी समाजवादियों को एकजुट करने के लिए आए हैं। सभी को एकजुट कर वर्ष 2024 के चुनाव में समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश से भाजपा सरकार को हराएगी। आजमगढ़ से चुनाव लड़ने के सवाल पर शिवपाल यादव ने एक बार फिर दोहराया कि जो पार्टी का निर्देश व आदेश होगा वही वह करेंगे।
समाजवादि‍यों को एकजुट कर चुनाव लड़ेंगे : समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के द्वारा केदारनाथ व बद्रीनाथ पर दिए गए बयान को खुद व पार्टी को अलग करते हुए कहा कि यह उनका व्यक्तिगत बयान है। उन्होंने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी की चाल है। हम उस पर नहीं जाना चाहते, न ही समाजवादी पार्टी जाना चाहती है। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ सहित अन्य स्थानों पर पार्टी की भंग चल रही इकाईयों को बहुत जल्द ही गठन कर लिया जायेगा। जिला इकाइयों के गठन के बाद हम समाजवादियों को एकजुट कर व संगठन को मजबूत कर वर्ष 2024 का चुनाव लड़ेंगे।

एन.डी.ए. बनाम आई.एन.डी.आई.ए. पर सपा महासचिव शिवपाल यादव ने कहा कि आई.एन.डी.आई.ए. बहुत मजबूत है, यह पूरे देश में मजबूत है। इसलिए भारतीय जनता पार्टी घबराई हुई है। सपा महासचिव ने कहा कि गुटबाजी अब बिल्कुल नहीं रहेगी। इसलिए वह आए हैं।

Subscribe News Letter

Copyright © 2022 City Headlines.  All rights reserved.