City Headlines

Home Politics कौशाम्बी महोत्सव: सपा विधायक पल्लवी का आरोप, पुलिस प्रशासन ने नजरबंद किया

कौशाम्बी महोत्सव: सपा विधायक पल्लवी का आरोप, पुलिस प्रशासन ने नजरबंद किया

by Suyash

कौशाम्बी । समाजवादी पार्टी (सपा) की सिराथू से विधायक पल्लवी पटेल ने शुक्रवार को पुलिस पर घर में ही नजरबंद करने का आरोप लगाया है। बताया कि यह कार्रवाई तब की गई है जब वह जनपद दौरे पर आए गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहीं थी।
उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन ने जानबूझ कर कार्यक्रम का उन्हें आमंत्रण नहीं दिया और घर पर पुलिस द्वारा नजरबंद कर पहरा रखा जा रहा है। बताया कि उनके आवास व कार्यालय के बाहर भी पुलिस का पहरा लगाया गया है।