City Headlines

Home Haryana अमित शाह ने कहा, हरियाणा में सभी सीटों पर 2024 में कमल खिलाना

अमित शाह ने कहा, हरियाणा में सभी सीटों पर 2024 में कमल खिलाना

खराब मौसम के चलते नहीं पहुंच सके केन्द्रीय मंत्री ने मोबाइल फाेन से किया संबोधित

by City Headline
Sonipat, BJP, Amit Shah, Kamal, Gohana Rally, Bad weather
  • हमने सुशासन का संकल्प लिया है, कांग्रेस थी भ्रष्टाचार की फैक्टरी: मुख्यमंत्री मनोहर लाल

सोनीपत। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खराब मौसम के चलते रविवार को गोहना की जनसभा को मोबाइल फोन से संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मौसम की खराबी के चलते हेलीकॉप्टर की उड़ान भरने से किया मना गया, इसलिए वे गोहना नहीं पहुंच सके। उन्होंने कहा कि गोहाना में रैली का मकसद 2024 के चुनाव में सभी सीटों पर कमल खिलाना है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार के आठ साल के कार्यकाल में भ्रष्टाचार हर क्षेत्र में कम हुआ है। जातिवाद समाप्त हुआ है और पढ़े-लिखे सरपंच हरियाणा को आगे बढ़ा रहे हैं। बारिश के चलते गोहाना नहीं आ पाया हूं, निकट भविष्य में जल्दी ही गोहाना में आकर मुलाकात करूंगा। हरियाणा की प्रत्येक सीट पर कमल का फूल खिलेगा, ऐसा उन्होंने विश्वास जताया है।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बारिश होने के कारण गोहना की रैली में नही पहुंच पाए। मुख्यमंत्री मनोहर लाल और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड ने रैली मंच की कमान संभाली। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने सुशासन का संकल्प लिया है। कांग्रेस में तो भ्रष्टाचार की फैक्टरी चलती थी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने 14 फसलें एमएसपी पर खरीदी हैं। भ्रष्टाचार के पंख काट दिए, जिससे भ्रष्टाचारी लोग बेकार हो गए। उनकी सरकार ने हर वर्ग को लाभ पहुंचाया है, अच्छा वातावरण बनाया। पंडित लख्मी चंद के नाम से सुपवा नाम रखा। संत महात्माओं के नाम से हरियाणा में शिक्षण विश्वविद्यालय बनाए हैं। महापुरुष को याद करने से जीवन सुखी होगा। परिवार पहचानपत्र की व्यवस्था में गरीब लोगों के आयुष्मान योजना को बढ़ाया है। भावन्तर भरपाई योजना लागू की है। प्रदेश एकता के सूत्र में बंधा रहे इसके लिए सब मिलकर काम करेंगे।
सोनीपत के गोहाना की रैली को लेकर सुरक्षा के चाक चौबंद व्यवस्था की गई थी। रैली के लिए10 आईपीएस, 25 डीएसपी और 35 सौ जवान नियुक्त किए थे। रैली में पांच लेयर सुरक्षा व्यवस्था बनाई गई थी। इसमें सीआईएसएफ, हरियाणा पुलिस समेत एक्शन रेपिड फोर्स की बटालियन तैनात की गई थी। रैली में राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार, राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा, सांसद रमेश कौशिक, पानीपत के विधायक महिपाल ढांडा, सुधा यादव, प्रदेश महामंत्री मोहन लाल बडोली, जींद के विधायक कृष्ण मिड्डा, सोनीपत जिला अध्यक्ष तीर्थ राणा, विधायक निर्मल चौधरी भी शामिल हुए।