City Headlines

Home Delhi सोनिया गांधी 76 साल की हुईं, कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने जन्मदिन की बधाई दी

सोनिया गांधी 76 साल की हुईं, कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने जन्मदिन की बधाई दी

by City Headline
sonia gandhi, congress, president, mallikarjun kharge, birthday, activist, greetings

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को उनके 76वें जन्मदिन की बधाई दी है। सोनिया गांधी आज 76 साल की हो गईं।
खड़गे ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि सोनिया गांधी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी हमारा मार्गदर्शन किया है। खड़गे ने कहा कि वह सोनिया गांधी के लंबे स्वस्थ जीवन की कामना करते हैं।
यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास ने सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई देत हुए कहा कि अपना सब कुछ देश के नाम न्योछावर कर जिन्होंने हमेशा त्याग और समर्पण की मिसाल पेश की, ऐसे नेता भारत की राजनीति में बहुत कम ही हुए। साहस और समर्पण का पर्याय, हमारी नेता सोनिया गांधी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं।
सोनिया गांधी फिलहाल वह अभी राजस्थान दौरे पर हैं। राजस्थान के सवाई माधोपुर के रणथंभौर में आज उनके जन्मदिन को लेकर पार्टी कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हैं।