City Headlines

Home national सिक्किम में बड़ा हादसा, सेना का ट्रक खाई में गिरा, 16 जवान शहीद

सिक्किम में बड़ा हादसा, सेना का ट्रक खाई में गिरा, 16 जवान शहीद

by Suyash
Ujjain, rape, mother, wife, poison, business, air hostess, mobile, video, hospital

नई दिल्ली । उत्तरी सिक्किम में सवेरे बड़ा हादसा हो गया। सेना का एक ट्रक लाचेन से करीब 15 किमी. दूर जेमा में शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे खाई में गिर गया। ट्रक जिसमें 20 जवान सवार थे। इस हादसे में 16 जवान शहीद हो गए और 4 घायल हैं।
सेना की तरफ से जारी एक बयान में बताया गया कि हादसा उस वक्त हुआ, जब सेना का वाहन एक तीखे मोड़ पर फिसल कर सीधे खाई में जा गिरा। दुर्घटनाग्रस्त वाहन तीन वाहनों के काफिले का हिस्सा था, जो चटन से सुबह थंगू की ओर बढ़ा था। ज़ेमा के मार्ग में एक तीव्र मोड़ पर वाहन एक खड़ी ढलान पर फिसल गया। उसके बाद बचाव अभियान शुरू किया गया और 4 घायल सैनिकों को हवाई मार्ग से निकाला गया। तीन जूनियर कमीशंड अधिकारियों और 13 सैनिकों ने दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के कारण दम तोड़ दिया। सेना के सभी 16 जवानों के पार्थिव शरीर दुर्घटनास्थल से बरामद कर लिये गए हैं। समाचार लिखे जाने तक इनके नाम का खुलासा नहीं किया गया है।
शहीद हुए जवानों के पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम के लिए गंगटोक के सरकारी एसटीएनएम अस्पताल ले जाया गया है, जिसके बाद सेना को सौंप दिया जाएगा। फिलहाल गंभीर रूप से घायल चार जवानों की रेजिमेंट का पता नहीं चल सका है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर इस हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि उत्तरी सिक्किम में एक सड़क दुर्घटना में भारतीय सेना के जवानों की जान जाने से गहरा दुख हुआ है। राष्ट्र उनकी सेवा और प्रतिबद्धता के लिए हृदय से आभारी है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं. जो लोग घायल हुए हैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।