City Headlines

Home Crime मुंबई पुलिस ने शिवसेना उबाठा के नेता को रंगदारी वसूलने के आरोप में किया गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने शिवसेना उबाठा के नेता को रंगदारी वसूलने के आरोप में किया गिरफ्तार

by Suyash

मुंबई । मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता और पूर्व पार्षद योगेश भोईर को एक बिल्डर से दो करोड़ रुपये रंगदारी वसूली करने के आरोप में मंगलवार देररात गिरफ्तार कर लिया। अपराध शाखा ने उसे पूछताछ के लिए बुलाया था।
मुंबई पुलिस भोईर को आज (बुधवार) कोर्ट में पेश करेगी। योगेश भोईर को कुछ समय पहले समता नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वह मंगलवार को जमानत पर रिहा हुए थे। योगेश भोईर की ताजा गिरफ्तारी से शिवसेना (उबाठा) आगबबूला है। पार्टी ने कांदिवली में प्रदर्शन कर विरोध जताया।