City Headlines

Home » सीएम शिंदे के घर पहुंचे सलमान-शाहरुख, बप्पा के दर्शन कर खिंचवाईं तस्वीरें

सीएम शिंदे के घर पहुंचे सलमान-शाहरुख, बप्पा के दर्शन कर खिंचवाईं तस्वीरें

by City Headline
shahrukh,salman,bappa,ganpati,cm,shinde,celebrities,blessings,eknath shinde,ganarai,film

मुंबई। गणेशोत्सव की धूम हर तरफ देखने को मिल रही है। पांच दिवसीय गणराय विसर्जन किया गया है। अनंत चतुर्दशी पर 10 दिवसीय गणराय विसर्जन किया जाएगा। इस दौरान जगह-जगह भक्त बप्पा के दर्शन के लिए जा रहे हैं। सेलिब्रिटीज भी दूसरे लोगों के घर जाकर बप्पा का आशीर्वाद ले रहे हैं। इस सब के बीच अभिनेता शाहरुख खान और सलमान खान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के घर बप्पा के दर्शन के लिए पहुंचे।

शाहरुख खान नीला कुर्ता और सलमान खान लाल रंग का कुर्ता पहन कर मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। उन्होंने बप्पा दर्शन कर आशीर्वाद लिया और बाद में मुख्यमंत्री शिंदे के साथ फोटो भी खिंचवाई। मुख्यमंत्री के एक तरफ सलमान तो दूसरी तरफ शाहरुख थे। इन तीनों का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

वरिष्ठ पार्श्व गायिका आशा भोसले ने भी मुख्यमंत्री के आवास ”वर्षा” जाकर बप्पा के दर्शन किये। मुख्यमंत्री ने भी उनका स्वागत किया।

इस बीच चार दिन पहले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सलमान खान के साथ उनकी बहन अर्पिता खान के घर गणराया से मिलने गए थे। दोनों वहां एक साथ पहुंचे थे। बाद में उन्होंने बप्पा के दर्शन कर तस्वीरें भी लीं।

Subscribe News Letter

Copyright © 2022 City Headlines.  All rights reserved.