City Headlines

Home » पुणे: पुल से 30 फुट नीचे कार गिरने से भाजपा विधायक घायल

पुणे: पुल से 30 फुट नीचे कार गिरने से भाजपा विधायक घायल

दुर्घटना में विधायक जय कुमार गोरे के अलावा और तीन घायल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती

by City Headline
Satara, Pune, MLA, BJP, Jai Kumar Gore, Bangaon river, bridge, car, injured, hospital

मुंबई। पुणे जिले में शनिवार सुबह फार्च्युनर गाड़ी बाणगांव नदी के पुल से तीस फीट नीचे गिर जाने से भाजपा विधायक जय कुमार गोरे घायल हो गए। उन्हें घायलावस्था में पुणे के रुबी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
अस्पताल के डॉ. कपिल जिरपे ने बताया कि जय कुमार गोरे के सीने में हल्की चोट लगी है, उनकी पल्स और बीपी नार्मल है। जय कुमार गोरे के साथ सफर कर रहे उनके सहायक रुपेश सालुंखे सहित अन्य तीन लोग भी दुर्घटना में घायल हो गए हैं। इनमें दो की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। तीनों का इलाज पुणे के रुबी अस्पताल में जारी है।
जय कुमार गोरे सातारा जिले के मानखाटव विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक हैं। आज सुबह साढ़े पांच बजे के करीब जय कुमार गोरे पुणे से अपने गृहनगर दहीवाड़ी जा रहे थे। उनकी गाड़ी फलटन में बाणगंगा नदी पुल पर पहुंची तो चालक का कार पर नियंत्रण नहीं रहा। जिससे गाड़ी पुल से सीधे 30 फीट नीचे जा गिरी। हादसे की जानकारी मिलते पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी से सभी को निकाल कर अस्पताल में भर्ती करवाया।

Subscribe News Letter

Copyright © 2022 City Headlines.  All rights reserved.