City Headlines

Home CRICKET रोहित शर्मा ने शतक लगाकर रचा बड़ा रिकॉर्ड, सभी भारतीय कप्तान छूट गए पीछे

रोहित शर्मा ने शतक लगाकर रचा बड़ा रिकॉर्ड, सभी भारतीय कप्तान छूट गए पीछे

by Suyash

राजकोट। भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच में बेहद कठिन हालात में कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार शतक लगाया। इस शतक से साथ रोहित ने भारतीय क्रिकेट के इतिहास का एक बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। रोहित भारत के लिए शतक जड़ने वाले सबसे उम्रदराज कप्तान बन गए हैं।

राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच टॉस जीतने के बाद भारत ने पहले बल्लेबाजी चुनी। लेकिन भारत की शुरुआत बहुत ख़राब रहे। इंडिया के 33 रन पर तीन विकेट खो दिए , लेकिन यहाँ से रोहित शर्मा और रविंद्र जडेजा ने पारी संभाला। रोहित शर्मा इस पारी में तीन छक्कों और 14 चौक्कों के मदद से जुझारू शतक (131 रन ) लगाया।
रोहित शर्मा के टेस्ट करियर का ये 11वां शतक हैं। उन्होंने ये शतक 36 साल 291 दिन की उम्र में जड़ा है। इसी के साथ वह भारत के लिए शतक जड़ने वाले सबसे उम्रदराज कप्तान बन गए हैं। उन्होंने इस रिकॉर्ड में विजय हजारे को पछाड़ा है। विजय हजारे ने 36 साल 278 दिन की उम्र में बतौर कप्तान भारत के लिए शतक लगाया था।
शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज भारतीय कप्तान
36 साल 291 दिन – रोहित शर्मा बनाम इंग्लैंड
36 साल 278 दिन – विजय हजारे बनाम इंग्लैंड
36 साल 262 दिन – रोहित शर्मा बनाम अफगानिस्तान
36 साल 236 दिन – विजय हजारे बनाम इंग्लैंड
36 साल 164 दिन – रोहित शर्मा बनाम अफगानिस्तान
36 साल 73 दिन – रोहित शर्मा बनाम वेस्टइंडीज
सनथ जयसूर्या को भी पछाड़ा
रोहित शर्मा ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने बतौर ओपनर 42वां शतक जड़ा है। इसी के साथ वह बतौर ओपनर सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में सनथ जयसूर्या से आगे निकल गए हैं। सनथ जयसूर्या ने बतौर ओपनर 41 शतक लगाए थे।