City Headlines

Home Delhi रोहिणी वार्ड एस3(ई) में भाजपा को झटका ,पंकज गुप्ता, सोनिया बंसल समेत कई नेता आप में शामिल

रोहिणी वार्ड एस3(ई) में भाजपा को झटका ,पंकज गुप्ता, सोनिया बंसल समेत कई नेता आप में शामिल

by City Headline

नई दिल्ली । रोहिणी वॉर्ड एस3(ई) से पूर्व भाजपा वॉर्ड अध्यक्ष पंकज गुप्ता और पूर्व भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष सोनिया बंसल आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए ।  साथ ही उनके सैंकड़ों भाजपा साथी भी आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। सोमवार को भाजपा छोड़ कर आप में पूजा अरोड़ा – पूर्व वॉर्ड उपाध्यक्ष, चित्रा लांबा – पूर्व महिला मोर्चा उपाध्यक्ष, भावना जैन – पूर्व महिला मोर्चा उपाध्यक्ष, रमेश जैन – सोशल मीडिया /आईटी हेड/माइनॉरिटी हेड, विपुल गुप्ता- पूर्व वॉर्ड कोषाअध्यक्ष, राहुल काद्यान – पूर्व लीगल सेल हेड, मनीष वोहरा – पूर्व बूथ अध्यक्ष, ललित कुमार – पूर्व कार्यकारी सदस्य और भावना शर्मा – पूर्व कार्यकारी सदस्य शामिल हुईं।

‘आप’ विधायक एवं एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने टोपी-पटका पहनाकर सभी का पार्टी में स्वागत किया

पाठक ने कहा कि 2015 और 2020 में जब दिल्ली में आम आदमी पार्टी की लहर थी, उस वक्त हम रोहिणी नहीं जीत पाए थे। इसका कारण यह था कि कुछ हमारे साथी जो आज इस प्रेसवार्ता में मौजूद हैं, उन्होंने वहां इतना काम किया, इतनी मेहनत की है कि कहीं ना कहीं यह लोग उन वॉर्ड में हमें जीतने नहीं देते थे। मुझे बहुत खुशी है कि रोहिणी भाजपा की पूरी टीम आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो रही है। उन्होंने पूछा कि आप लोगों ने आम आदमी पार्टी में शामिल होने का कैसे निर्णय लिया? उन्होंने जवाब दिया है कि हम पिछले 15 सालों से भाजपा के लिए जीतोड़ काम कर रहे हैं लेकिन जब भी किसी पार्षद को जिताते हैं और पार्षद को फोन कर कहते हैं कि एक गली साफ करवा दो तो वह मना कर देते हैं। उनका कहना है कि जनता से वोट मांगने हम जाते हैं इसलिए जनता हमें गालियां देती है क्योंकि उनके घर मोहल्ले की गलियां साफ नहीं होती हैं। ऐसे में रोहिणी वॉर्ड एस3(ई) से पूर्व भाजपा वॉर्ड अध्यक्ष पंकज गुप्ता और पूर्व भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष सोनिया बंसल आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो रही हैं। साथ ही उनके सैंकड़ों भाजपा साथी भी आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।