रांची। तमाड़ थाना क्षेत्र के तिलाईपीडी गांव निवासी मंगला देवी (37) को जंगली हाथी ने कुचल दिया। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गयी। शुक्रवार सुबह महिला अपने घर से निकलकर धान कुटवाने मिल जा रही थी। इसी दौरान हाथी महिला को उठाकर पटक दिया।
घटनास्थल पर ही महिला की मौत हो गयी। किसी तरह गांव के लोगों ने जंगली हाथी को भगाया और इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। मामले की सूचना वन विभाग को दे दी गई है।