City Headlines

Home Crime Breaking: सीएम सोरेन रांची में 31 घंटे बाद आये सामने

Breaking: सीएम सोरेन रांची में 31 घंटे बाद आये सामने

by City Headline
Ranchi, Delhi, CM, CM Residence, ED, Law & Order, Governor, Chief Secretary, Home Secretary, DGP, Jharkhand

रांची/दिल्ली। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के लापता हो जाने के भारतीय जनता पार्टी के आरोपों के बीच मंगलवार को सीएम सामने आये। करीब 31 घंटे बाद सामने आये सोरेन को लेकर कई तरह की अटकलें लग रही थीं।

सामने आई जानकारी के अनुसार सीएम सोरेन रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में ही थे। वहीं, यह भी कहा जा रहा है कि वह दोपहर में रांची पहुंचे हैं। सोमवार को उनके दिल्ली स्थित आवास पर ईडी पहुंची थी। वहां पर वह नहीं मिले थे। इसी के बाद तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

भाजपा नेताओं ने उनके लापता होने और पता बताने वाले को 11 हजार रुपये देने का ऐलान तक कर दिया। इन सारी अटकलबाजियों के बीच 30 जनवरी को दोपहर करीब दो बजे सीएम सोरेन के झारखंड की राजधानी में ही मौजूद होने की बात सामने आयी।
सोरेन विधायकों के साथ कर रहे हैं बैठक
सत्तारूढ़ झारखुड मुक्ति मोर्चा की तरफ से यह भी कहा गया कि सीएम 31 जनवरी को ईडी के सामने पेश होंगे। फिलहाल सीएम सोरेन विधायकों के साथ अभी बैठक कर रहे हैं।