City Headlines

Home Jharkhand विधानसभा के मुख्य गेट पर हाथों में तख्तियां लेकर सत्तापक्ष के विधायकों का प्रदर्शन

विधानसभा के मुख्य गेट पर हाथों में तख्तियां लेकर सत्तापक्ष के विधायकों का प्रदर्शन

by City Headline
ranchi, assembly, main gate, hands, placards, ruling party, legislators, demonstration

रांची। झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र शुक्रवार को बुलाया गया है। आमतौर पर जब भी झारखंड विधानसभा का सत्र होता है, विधानसभा के मुख्य गेट पर विपक्ष के विधायकों का जमावड़ा लगा होता है। विपक्षी पार्टी के विधायक अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हैं लेकिन शुक्रवार को पहली बार विधानसभा के मुख्य गेट पर सत्तापक्ष दिखा। विधानसभा के मुख्य गेट पर झामुमो, कांग्रेस और राजद के विधायक के हाथों में तख्तियां लेकर खड़े दिखे।
विधानसभा के गेट पर सत्ता विधायकों ने कहा कि झारखंड को हमने बनाया है हम ही सवारेंगे, जो वादा सरकार ने किया था उसे पूरा किया जा रहा है। झारखंड की पहचान 1932 की खतियान है और हम इसे लागू करने जा रहे हैं। सत्ता पक्ष के विधायक पूरी तरह एकजुट नजर आ रहे हैं और उत्साहित भी हैं। वहीं विपक्षी पार्टी के विधायक गाड़ियों से उतरते ही सीधे विधानसभा के अंदर चले गये।