City Headlines

Home Entertainment सोमी खान से दूसरी शादी रचाने के बाद आदिल खान ने तोड़ी चुप्पी

सोमी खान से दूसरी शादी रचाने के बाद आदिल खान ने तोड़ी चुप्पी

by City Headline
Rakhi Sawant, Ex-Husband, Adil Khan Durrani, Second Marriage, Bandhan, Popular Actress, Bigg Boss 12, Fame, Somi Khan, Jaipur, Wedding, Picture

राखी सावंत के पूर्व पति आदिल खान दुर्रानी दूसरी बार शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने पॉपुलर एक्ट्रेस और ”बिग बॉस 12” फेम सोमी खान से जयपुर में शादी की है। उन्होंने शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। उन्होंने 3 मार्च को अपने परिवार की मौजूदगी में सोमी से शादी की।

आदिल खान ने अपनी शादी को लेकर प्रतिक्रिया दी है। आदिल ने कहा, ‘यह मेरी पहली शादी है। हम इस वक्त बेंगलुरू में हैं। जल्द ही मुंबई आऊंगा, हम दोनों जल्द ही शादी को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट करने वाले हैं। मैं जल्द ही सबकुछ शेयर करूंगा।

आदिल खान और राखी सावंत ने 2022 में शादी कर ली लेकिन उन्होंने इस शादी को छिपाकर रखा। दिसंबर में राखी ने शादी की तस्वीरें शेयर कर खुलासा किया था कि उन्होंने इस्लाम धर्म अपना लिया है और आदिल से शादी कर ली है। इतना ही नहीं उन्होंने उसका नाम भी फातिमा रखा। शादी की जानकारी सार्वजनिक होने के बाद आदिल और राखी में झगड़े होने लगे। राखी ने आदिल के खिलाफ मारपीट और धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई और पुलिस ने आदिल को गिरफ्तार कर लिया। छह महीने बाद आदिल को रिहा कर दिया गया।

जेल से बाहर आने के बाद आदिल ने राखी पर गंभीर आरोप लगाए थे। राखी ने दावा किया था कि उन्होंने आदिल को तलाक दे दिया है। इसके बाद अब आदिल ने सोमी से शादी कर ली है। वह जयपुर से हैं और अब मुंबई में रहती हैं। सोमी ने ”न्याय”, ”केसरिया बालम” और ”हमारा हिंदुस्तान” जैसे कई टीवी शोज में काम किया है।