City Headlines

Home Chhattisgarh नक्‍सली हमले में शहीद आठ जवान दंतेवाड़ा के निवासी

नक्‍सली हमले में शहीद आठ जवान दंतेवाड़ा के निवासी

दंतेवाड़ा में आईईडी विस्‍फोट में शहीद हो गए थे 10 डीआरजी जवान

by City Headline
Raipur, Bastar, Dantewada, IED, Martyr, DRG, Blast, Jawan, Naxalite

दंतेवाड़ा। जिले के अरनपुर नक्सली हमले में हुए आईईडी विस्फोट में 10 डीआरजी के जवान अपना बलिदान दिए हैं। इस नक्सली हमले में बलिदानी 10 डीआरजी के जवानों में से दंतेवाड़ा जिले के निवासी आठ जवान हैं, जिससे पूरा दंतेवाड़ा गमगीन है। इसमें एक जवान सुकमा और एक बीजापुर का निवासी है।

दंतेवाड़ा के बलिदानी आठ जवानों में चार जवान तो एक ही गांव के रहने वाले हैं। सभी साथ-साथ भर्ती हुए। इनमें दो की शहादत भी एक ही दिन हो गयी। राजू राम करटम और जगदीश कोवासी दोनों कुआंकोंडा के बड़ेगुडरा के रहने वाले हैं। दोनों जवान 10 मार्च 2022 को भर्ती हुए थे। उसी तरह कटेकल्याण मारजूम भीमापारा के दुलगो मंडावी और कटेकल्याण के बड़े गादम के जोगा कवासी 06 मार्च 2023 को डीआरजी में भर्ती हुए थे। दोनों एक महीना 23 दिन ही नौकरी कर पाये थे कि उनकी शहादत हो गयी।