City Headlines

Home MADHYA PRADESH प्रियंका ग्वालियर में ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ में कांग्रेस के लिए बनाएगी माहौल

प्रियंका ग्वालियर में ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ में कांग्रेस के लिए बनाएगी माहौल

प्रियंका गांधी आज ग्वालियर से चुनाव अभियान का आगाज करेंगी

by City Headline
Priyanka Gandhi, BJP, Congress, MP, Gwalior, Jyotiraditya Scindia, Kamal Nath, Digvijay

भोपाल। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज (शुक्रवार) ग्वालियर से चुनावी अभियान का आगाज करेंगी। प्रियंका पूर्वाह्न 11 बजे ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचेंगी। बीस मिनट बाद वीरांगना झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की समाधि स्थल पड़ाव पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी।

यहां से प्रियंका पूर्वाह्न 11ः30 बजे जनसभा स्थल मेला ग्राउंड पहुंचेंगी। दावा किया जा रहा है कि प्रियंका की जनसभा में ग्वालियर-चंबल अंचल से करीब एक लाख लोग शामिल होंगे। ग्राउंड में तीन मंच बनाए गए हैं। मुख्य मंच पर प्रियंका के साथ कमलनाथ और दिग्विजय सिंह समेत दूसरे बड़े नेता होंगे।