City Headlines

Home Assam काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में किया राष्ट्रपति ने गज उत्सव का उद्घाटन

काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में किया राष्ट्रपति ने गज उत्सव का उद्घाटन

by Suyash

गोलाघाट (असम)। काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में आज (शुक्रवार) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दो दिवसीय गज उत्सव 2023 का शुभारंभ किया। राष्ट्रपति ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर गज उत्सव का उद्घाटन किया। इस मौके पर एक स्मारिका का भी विमोचन किया गया।
इस मौके पर असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, असम सरकार के मंत्री अतुल बोरा और चंद्र मोहन पटवारी के साथ बड़ी संख्या में दूसरे प्रमुख लोग उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा है कि हाथी भारतीय सभ्यता की विरासत का अभिन्न अंग है और उनके संरक्षण का राष्ट्रीय महत्व है। गज उत्सव का उद्घाटन करने और इस नेक प्रयास को प्राथमिकता देने के लिए मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री ने मानव-पशु संघर्ष को खत्म करने के लिए असम सरकार द्वारा उठाए जा रहे विभिन्न कदमों के बारे में जानकारी दी। इस वर्ष गज उत्सव की मेजबानी के लिए असम को चुनने के लिए मुख्यमंत्री ने भारत सरकार का आभार जताया।