City Headlines

Home » भाजपा नेता जदयू-राजद गठबंधन से मांझी के अलग होते ही दिल्ली में जुटे

भाजपा नेता जदयू-राजद गठबंधन से मांझी के अलग होते ही दिल्ली में जुटे

by City Headline
BJP, Dantewada, ticket, daughter, father, sacrifice, insult, candidate, dissatisfaction, former MLA Bhima Mandavi, Ojasvi Mandavi

पटना। बिहार में जीतन राम मांझी की पार्टी हम के महागठबंधन से अलग होने के बाद बिहार की राजनीति में हलचल मच गयी है। सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही सक्रिय हो गए हैं। नीतीश सरकार ने जदयू विधायक रत्नेश सदा को मंत्री बनाने का फैसला लेते हुए 16 जून को कैबिनेट का विस्तार करने की घोषणा की है जबकि आज बिहार भाजपा कोर ग्रुप की अहम बैठक दिल्ली में होने वाली है। इसके लिए बिहार से सम्राट चौधरी सहित कोर ग्रुप के सभी सदस्यों को दिल्ली बुलाया गया है। इस बैठक की अध्यक्षता खुद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे।

दिल्ली में होने वाली भाजपा बैठक में भाजपा के प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े, प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, बिहार भाजपा विधानमंडल दल के नेता विजय सिन्हा, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, अश्विनी चौबे, नित्यानंद राय के अलावा पूर्व मंत्री मंगल पांडेय, प्रदेश संगठन महामंत्री भीखुभाई दलसानिया, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ और बिहार के सहप्रभारी सुनील भाई ओझा, पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी, तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी के शामिल होने की संभावना है।

Subscribe News Letter

Copyright © 2022 City Headlines.  All rights reserved.