City Headlines

Home Himachal Pradesh अधिक बच्चे पैदा करने वाला बयान देने वाले राजस्थान के मंत्री को हटाएं मोदी : शान्ता कुमार

अधिक बच्चे पैदा करने वाला बयान देने वाले राजस्थान के मंत्री को हटाएं मोदी : शान्ता कुमार

by City Headline
Palampur, Former Chief Minister, Former Union Minister, Shanta Kumar, Rajasthan, BJP Government, BJP, Minister, Bavuram Kharadi

पालमपुर। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शान्ता कुमार ने कहा कि राजस्थान में नई सरकार के हमारी ही भाजपा पार्टी के एक मंत्री बावू राम खराड़ी ने एक ब्यान देकर लोगों से कहा है कि खूब बच्चे पैदा करो। प्रधानमंत्री प्रत्येक के लिए मकान बना देंगे। समाचार में यह भी लिखा है कि उनकी अपनी दो पत्नियों है और आठ बच्चे हैं। समाचार पढ़ कर मैं हैरान भी हुआ और परेशान भी। शायद उन्हें यह पता नही कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दो साल पहले 15 अगस्त को लाल किले से अपने भाषण में कहा था कि देश में बढ़ती जनसंख्या का विस्फोट दुर्भाग्यपूर्ण है, इसे रोकना चाहिए।

शान्ता कुमार ने वीरवार को एक बयान में नरेन्द्र मोदी से आग्रह किया है कि ऐसे मंत्री को तुरन्त पद से हटाए और जिसे उन्होंने लाल किले की दीवार पर खड़े होकर विस्फोट कहा था उस बढ़ती आबादी के कानून को एकदम रोके। उन्होंने कहा कि ऐसा कहने वाले प्रधानमंत्री अपनी ही पार्टी के राजस्थान के इस मंत्री के खिलाफ कोई कार्यवाही करेंगे यह देखने की बात है।

शान्ता कुमार ने कहा कि दुर्भाग्य से पिछले 10 सालों में सब प्रकार से विकास करने का प्रयत्न हुआ है। गरीबी और बेरोजगारी को दूर करने के लिए बहुत सी योजनाएं बनी है। विकास भी हो रहा है परन्तु बढ़ती आबादी का राक्षक उस विकास को निगलता जा रहा है। परिणाम यह है कि विकास के साथ आर्थिक विशमता भी बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि बेरोगारी का हाल यह है कि चपड़ासी के पद के लिए बी.ए. और एम.ए. उम्मीदवार बन रहे हैं। नई पीढ़ी गरीबी और बेरोजगारी के कारण निराश – हताश हो रही है। अपराध भी बढ़ रहे हैं। आत्महत्याओं की संख्या भी प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। सरकार द्वारा विकास के प्रयत्नों में किसी प्रकार की कोई कमी नही है। कोई भी सरकार इससे अधिक और कुछ नही कर सकती।

शान्ता कुमार ने कहा आज की सभी समस्याओं का मूल कारण बढ़ती आबादी का विस्फोट है। देश की राजधानी दिल्ली की आबादी 100 गुणा बढ़ गई। गाड़ियों की संख्या 200 गुण बढ़ गई। दिल्ली गैस चैम्बर बन गई। युवा बच्चों को कैंसर की बीमारी होने लगी। कारण केवल और केवल जनसंख्या विस्फोट है।

शान्ता कुमार ने कहा देश के विभाजन के समय 1947 में भारत की आबादी 34 करोड़ थी। आज यह आबादी बढ़ कर 141 करोड़ हो गई। जिस घर में 10 लोग रह सकते है उसमें जैसे तैसे 15-20 तो रह सकते है परन्तु यदि 50 लोगों को वहां रखा जाए तो वे भुखे भी मरेंंगे और दम घुटने से भी मरेंगे। उन्होंने कहा कि दुनिया के बहुत से देशोंं ने आबादी रोकी। सबसे अधिक आबादी वाले देश चीन ने आबादी रोक ली। लेकिन हमें भगवान ने सद्बुद्धि नही दी। हम आबादी में चीन से भी आगे बढ़ गये।