City Headlines

Home Bihar पाकिस्तान के तरह का झंडा फहराने पर मचा हड़कंप, पुलिस ने उतारा

पाकिस्तान के तरह का झंडा फहराने पर मचा हड़कंप, पुलिस ने उतारा

बिहार के पूर्णिया में इस मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और मीडिया पहुंचा  

by City Headline
Pakistan, Flag, Police, Purnia, Media, Masjid, Madhubani

पूर्णिया। बिहार में पूर्णिया शहर से सटे मधुबनी सिपाही टोला इलाके में पाकिस्तान की तरह का झंडा फहराये जाने की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। मस्जिद से लगे एक मकान में यह झंडा लहराता मिला। मधुबनी टीओपी थाना क्षेत्र के इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस बल के साथ मीडिया भी मौके  पर पहुंची, जिसके तुरंत बाद मकान से पाकिस्तान की तरह दिखने वाला झंडा पुलिस द्वारा हटाया गया।

जिस मकान पर यह झंडा फहराया गया था, उस मकान के मालिक का नाम मो. मुबारुकदीन है। इस बाबत घर की महिला सदस्य रेहाना परवीन ने बताया कि उन्हें यह जानकारी नहीं थी कि यह पाकिस्तान की तरह का झंडा है। इस झंडे को उनके भैंसुर के बेटे ने गुरुवार सुबह फहराया था। उनके भैंसुर मो. मुबारुकदीन शहर के माधोपाडा इलाके में निजी विद्यालय चलाते हैं। उनके पति दो भाई हैं, लिहाजा दोनों भाई एक ही घर में रहते हैं।
इस बाबत मधुबनी टीओपी थाने के थानाध्यक्ष पवन कुमार चौधरी ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही वे संदिग्ध घर में पहुंचे। झंडे को हटाया गया है। समूचे मामले को लेकर एसडीओ पूर्णिया से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा यह धार्मिक झंडा है। पूर्णिया डीएसपी ने भी इसे पाकिस्तानी झंडा नहीं माना है। उन्होंने या अन्य किसी अधिकारी ने पाकिस्तानी झंडा होने से इंकार किया।
इस मामले पर कई सामाजिक लोगों ने कहा कि‍ प्रशासन को बताना चाहिए की यह धार्मिक या पाकिस्तानी झंडा क्यों और कैसे है। आज ही के दिन इस झंडे को कोई और रूप देकर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया गया है। कई लोगों का कहना है कि पाकिस्तान की तरह दिखने वाला झंडा अगर नहीं था तो पुलिस ने इस झंडे को क्यों उतारा? फिलहाल जितने लोग उतने तरह के सवाल उठ रहे हैं।
झंडे की जो तस्वीर सामने आ रही है, उसमें एक तरफ ब्लू तथा सफेद रंग की धारियां बनी हुई हैं, जबकि पूरी तरह सफेद रहता तब उसे पाकिस्तानी झंडा पूर्ण रूप से माना जा सकता था।