City Headlines

Home Weather हमारी पृथ्वी डगमगा रही है, दिन बढ़ रहे हैं, क्या रात खत्म हो जाएगी, इस मुसीबत के लिए कौन जिम्मेदार है?

हमारी पृथ्वी डगमगा रही है, दिन बढ़ रहे हैं, क्या रात खत्म हो जाएगी, इस मुसीबत के लिए कौन जिम्मेदार है?

क्या आपको पता है कि हमारी पृथ्वी की गति बदलती जा रही है जिससे दिन का समय बढ़ता जा रहा है और हमारी पृथ्वी पर जलवायु परिवर्तन हो रहा है। ऐसे में सवाल उठता है की इन सब के लिए कौन जिम्मेदार है

by karishma ganguly

एक नई रिसर्च में बताया गया है कि पृथ्वी के असंतुलन की वजह जलवायु परिवर्तन है।पृथ्वी की अपनी धुरी पर घूमने की गति में बदलाव आया है। जलवायु परिवर्तन के कारण पिछले कुछ सालो में धरती के ध्रुवीय क्षेत्र में बर्फ बहुत तेज़ी से पिघल रही है। ग्रीनलैंड और अंटार्कटिका क्षेत्र में बर्फ पिघलने की दर और भी तेज़ हो गयी है। पहले तो क्लाइमेट चेंज को रोका भी जा सकता था लेकिन ग्लोबल वॉर्मिंग बढ़ने के कारण जिससे पृथ्वी का तापमान दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है और इससे समंदर का जलस्तर काफी बढ़ गया है।

Read Also-फिक्की ने भारत की जीडीपी वृद्धि दर 7.0 फीसदी रहने का जताया अनुमान

इंसानों की लापरवाही के कारण क्लाइमेट चेंज लगातार बढ़ता जा रहा है और पृथ्वी की गति बदलती जा रही है जिससे दिन का समय बढ़ गया है और आने वाले कुछ वर्षो में इसका असर साफ़ साफ़ दिखायी देने लगेगा।

12 जुलाई को नेचर जियोसाइंस में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक- बढ़ती गर्मी की वजह से पिघलते ग्लेशियर से धरती पर भूमध्यरेखा के पास ज्यादा पानी जमा हो रहा है। इसकी वजह से धरती अपनी धुरी पर घूम नहीं पा रही है। उसकी गति धीमी होती जा रही है, धरती के दोनों मैग्नेटिक पोल भी डगमगा गए हैं और इसकी वजह से पिछले तीन दशकों से धरती के घूमने की गति धीमी होती जा रही है।