City Headlines

Home Crime लड़कियों को व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजने वाला विदेश से लौटते ही गिरफ्तार

लड़कियों को व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजने वाला विदेश से लौटते ही गिरफ्तार

by City Headline
Meerut, businessman, army officer, thug, Ganpati, idols, order, phone, online payment, victim, police, WhatsApp, sample, OTP, UP, UP Crime

नई दिल्ली। लड़कियों को व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजकर उनको परेशान करने वाले एक आरोपित को शाहदरा जिला की साइबर थाना पुलिस ने दबोचा है। पकड़े गए आरोपित की पहचान रोहित कुमार (28) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपित के पास से वारदात में इस्तेमाल मोबाइल फोन, सिमकार्ड व आरोपित का पासपोर्ट बरामद किया है।

वारदात के बाद आरोपित शेफ की नौकरी करने के लिए क्रोएशिया चला गया था। जैसे ही वह भारत वापस लौटा, पुलिस ने उसे दबोच लिया। आरोपित ने होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया हुआ है। पुलिस की पूछताछ में आरोपित ने खुलासा किया है कि उसने दर्जनों लड़कियों को इसी तरह मैसेज भेजकर परेशान किया है।

डीसीपी रोहित मीना ने बताया कि पिछले साल 30 नवंबर को कड़कड़डूमा निवासी एक 25 वर्षीय युवती ने व्हाट्सएप पर एक युवक के परेशान करने की शिकायत दी थी। पीड़िता ने बताया कि देर रात को उसके मोबाइल पर आरोपित ने अश्लील मैसेज भेजा। इसके बाद वह युवती से उसकी प्राइवेट पिक्चर्स भेजने का दबाव बनाने लगा। मना करने के बावजूद वह लगातार पीड़िता को व्हाट्सएप पर परेशान करता और अश्लील फोटो व वीडियो भेजने लगा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस ने सीडीआर की मदद से आरोपित की लोकेशन की जांच की तो पता चला कि वह देश में नहीं है। वारदात के समय वह देश में ही मौजूद था। पुलिस ने लगातार उस पर नजर रखी। इस बीच नवंबर में जैसे ही वह भारत लौटा। पुलिस ने 23 नवंबर को आरोपित को पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपित ने बताया कि देर रात को दोस्तों के साथ बैठकर शराब पीता था। बाद में वह देर रात को लड़कियों को अश्लील मैसेज कर देता था। पूछताछ के दौरान आरोपित ने बताया कि उसने कई अनजान लड़कियों को इसी तरह के मैसेज किए। पुलिस बाकी शिकायतकर्ताओं का पता लगाने का प्रयास कर रही है।