मथुरा। कोतवाली वृंदावन क्षेत्र अंतर्गत कथा वाचक अनिरुद्धाचार्य के आश्रम के समीप शुक्रवार दो महिलाओं के शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर के पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुटी है।
तीर्थनगरी की संत कॉलोनी में कथा वाचक अनिरुद्धाचार्य का गौरी गोपाल आश्रम से करीब 100 मीटर की दूरी पर 61 वर्षीय चंपा गुप्ता निवासी लखनऊ और 68 वर्षीय सुशीला देवी निवासी बिहार का शव पड़ा मिला है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की जानकारी हो सकेगी। वृंदावन कोतवाली प्रभारी सूरज प्रकाश शर्मा ने बताया कि मृतकों के परिवारवालों को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
सीओ सदर प्रवीन मलिक ने कहा दोनों महिलाएं देखने में भिक्षुक की तरह नजर आ रही हैं। मौत कैसे हुई? यह बात पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगी। शवों पर कंबल पड़ा हुआ था। शव गौरी गोपाल आश्रम से थोड़ी दूर आनंद धाम के पास मिला है। शरीर पर किसी प्रकार की कोई चोट नहीं है। देखने से ऐसा लग रहा है कि किसी बीमारी या कमजोरी के कारण डेथ हुई है।
स्थानीय लोगों का आरोप, आश्रम से बाहर निकाल दिया था
स्थानीय लोगों में दोनों महिलाओं की मौत से आक्रोश है। बाबा मनमोहन दास ने कहा, गौरी गोपाल आश्रम में महिलाओं की सेवा, भोजन की सेवाओं का प्रचार-प्रसार खूब किया जाता है लेकिन आश्रम में कथा सुनने आने वाले भक्तों के विश्राम की कोई व्यवस्था तक नहीं की जाती है। एक अन्य बुजुर्ग महिला ने कहा, आश्रम में रात में श्रद्धालुओं को रुकने तक नहीं दिया जाता। आश्रम के लोग महिलाओं को बाहर कर देते हैं, जिससे श्रद्धालुओं को बाहर सोना पड़ता है। दोनों महिलाओं को रात में कथा वाचक अनिरुद्धाचार्य आश्रम से बाहर निकालने का आरोप लगाया।
कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के आश्रम के समीप मिला दो महिलाओं का शव, पुलिस जांच में जुटी
previous post