City Headlines

Home Uncategorized म्यूजिक वीडियो ‘बिदाई’ रिलीज, आयशा सिंह परफार्मेंस पर भावुक हुए फैंस

म्यूजिक वीडियो ‘बिदाई’ रिलीज, आयशा सिंह परफार्मेंस पर भावुक हुए फैंस

by City Headline
Music, Video, Bidaai, Release, Ayesha Singh, Performance, Emotional, Fans

‘गुम है किसी के प्यार में’ फेम आयशा सिंह का म्यूजिक वीडियो ‘बिदाई’ शुक्रवार को रिलीज हो गया। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस काफी भावुक हो गए। सोशल मीडिया पर यह म्यूजिक वीडियो छा गया है। वीडियो की कुछ झलकियां आयशा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से भी शेयर की हैं।
यशिता शर्मा की ख़ूबसूरत आवाज से सजे इस गाने में आयशा सिंह अपने घर में बिताए पलों को याद कर भावुक होती हैं। वह अपने मां-पापा और भाई के साथ की गई मस्तियों को खूब याद करती हैं। गाने में आयशा सिंह की एक्टिंग ने फैंस की आंखों में भी आंसू ला दिए हैं। दुल्हन के लिबास में आयशा काफी सुन्दर लग रही हैं।शादी की रस्मों में बिदाई पर फिल्माए गए इस गाने से हर लड़की खुद को इससे जुड़ा हुआ महसूस करेगी। सोशल मीडिया यूजर्स आयशा के इस म्यूजिक वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और इसपर जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।