City Headlines

Home Accident मुंबई: अलग-अलग घटनाओं में 195 ‘गोविंदा‘ दही हांडी फोड़ते घायल

मुंबई: अलग-अलग घटनाओं में 195 ‘गोविंदा‘ दही हांडी फोड़ते घायल

by City Headline
Mumbai, Incident, Govinda, Dahi Handi, Ghayal, Janmashtami, Krishna Janmashtami, Hospital

मुंबई। मुंबई में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के मौके पर दही हांडी फोड़ते हुए अलग-अलग घटनाओं में 195 ‘गोविंदा’ घायल हो गए। इनमें से 18 को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि 177 अन्य को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। यह जानकारी मुंबई नगर निगम के प्रवक्ता ने शुक्रवार को दी।

मुंबई नगर निगम के अनुसार मुंबई के विभिन्न अस्पतालों में 175 बेड आरक्षित रखे गए थे। गुरुवार सुबह से मुंबई में भारी बारिश के बाद भी गोविंदा अलग-अलग जगह मानव पिरामिड बनाकर दही हांडी फोड़ रहे थे। दही हांडी फोड़ते समय घायल गोविंदा को मुंबई के केईएम अस्पताल, सायन अस्पताल, राजावाड़ी अस्पताल, एसटी जॉर्ज अस्पताल, नायर अस्पताल, बॉम्बे अस्पताल और कूपर अस्पताल सहित अन्य अस्पतालों में ले जाया गया। इनमें से 18 गोविंदा का अभी इलाज जारी है।