City Headlines

Home Crime मुंबई एयरपोर्ट पर 4.98 किलोग्राम हेरोइन के साथ विदेशी नागरिक गिरफ्तार

मुंबई एयरपोर्ट पर 4.98 किलोग्राम हेरोइन के साथ विदेशी नागरिक गिरफ्तार

by City Headline
Mumbai, Airport, Heroin, Foreigner, Citizen, Arrested

मुंबई। मुंबई एयरपोर्ट पर शुक्रवार को राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने 4.98 किलोग्राम हेरोइन के साथ नैरोबी (केनिया) से आए एक यात्री को गिरफ्तार किया है। डीआरआई ने केनिया के नागरिक के पास से हेरोइन बरामद कर ली है। इसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 35 करोड़ रुपये आंकी गई है।
डीआरआई सूत्रों के अनुसार राजस्व खुफिया विभाग की टीम को नैरोबी से ड्रग सहित एक नागरिक के मुंबई एयरपोर्ट पर आने की गोपनीय जानकारी मिली थी। इसी के आधार पर डीआरआई टीम ने एयरपोर्ट पर निगरानी कर रहे थे। नैरोबी (केनिया) से मुंबई आए एक व्यक्ति को संदेह के आधार पर रोका गया और उसके सामान की तलाशी ली गई। उस यात्री ने अपनी बैग में छिपाकर 4.98 किलोग्राम हेरोइन लाया था। डीआरआई की टीम ने हेरोइन को बरामद कर लिया और विदेशी नागरिक को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले की गहन छानबीन जारी है।