पूर्वी चंपारण। जिला मुख्यालय मोतिहारी शहर के बेलवनवा में आयोजित एक शादी समारोह में उस वक्त अफरातफरी मच गयी, जब शादी के मंडप में बैठा दूल्हा दहेज में सोने की चेन नहीं मिलने पर शादी करने से इनकार करने लगा।
वधू पक्ष के लोगों ने दूल्हे को समझाने की कोशिश की लेकिन वह सोने की चेन लेने की जिद पर अड़ा रहा। शादी करने से मना कर दिया।इस बात से गुस्साए वधू पक्ष के लोगों ने दूल्हे, उसके जीजा, भाई और पिता को बंधक बना लिया और देर रात में पंचायत बुलाई गयी। अंतत: पंचायत ने यह फैसला लिया कि शादी में वधू पक्ष का करीब 5 लाख रुपया खर्च हुआ है, उसका भुगतान वर पक्ष के लोग करेंं। जिसका भुगतान होने के बाद सभी को मुक्त किया गया और बिना दुल्हन के बाराती अपने घर लौट गये।
बेलवनवा के एक शख्स की बेटी की शादी पटखौलिया गांव के राजेश महतो के बेटे रोहित से तय हुई थी। जहां तय तिथि रविवार को बारात पहुंची। लड़की वालों ने बारातियों का भरपूर स्वागत किया।बारात में जयमाल का रस्म भी पूरी की गयी, लेकिन जब शादी की रस्म शुरू की गयी तब अचानक लड़के ने सिंदूरदान करने से मना कर दिया।
दूल्हे का कहना था कि जब तक सोने की चेन नहीं मिलेगी, तब तक लड़की को सिन्दूर नहीं लगाएंगे। दूल्हे की इस मांग का समर्थन उसके पिता, भाई और जीजा भी कर रहे थे।अंतत: हंगामा और फिर शादी में हुए खर्च लड़की वालों के देने के बाद बिना दुल्हन के लौट गये।