City Headlines

Home Delhi MCD ELECTION RESULT 2022: केजरीवाल ने जीत के बाद दिल्ली की जनता को कहा धन्यवाद

MCD ELECTION RESULT 2022: केजरीवाल ने जीत के बाद दिल्ली की जनता को कहा धन्यवाद

आम आदमी पार्टी ऑफिस में जश्न का माहौल

by City Headline
kejriwal, gujarat, free, ramlala, darshan, promise

नई दिल्ली। नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस जीत के लिए दिल्ली की जनता को बहुत.बहुत धन्यवाद। केजरीवाल ने भारत माता की जय से अपनी बात शुरू करते हुए कहाए दिल्ली को इतनी शानदार जीत के लिए बधाई देता हूं उन्होंने अपने बेटे को नगर निगम की जिम्मेदारी दी है। नगर निगम को ठीक करेंगे कूड़े की समस्या दूर करेंगे भ्रष्टाचार दूर करेंगे। हम बीजेपी और कांग्रेस के साथ मिलकर नगर निगम ठीक करेंगे। उनका भी हम सहयोग मांगते हैं केंद्र और प्रधानमंत्री का भी सहयोग मांगते हैं। हम सब मिलकर दिल्ली को ठीक करेंगे।

आम आदमी पार्टी  (AAP) ने दिल्ली नगर निगम में 134 सीट जीत ली है। दिल्ली नगर निगम की 250 सीटों पर यह मुकाबला था। बुधवार को हुई मतगणना में केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (AAP) ने बहुमत से 9 सीटें ज्यादा जीतकर दिल्ली नगर निगम (MCD) पर कब्जा जमा लिया है। इसी के साथ बीजेपी ने भी 104 सीटें जीती है लेकिन इस बार भारतीय जनता पार्टी पिछले नगर निगम चुनाव का प्रदर्शन को दोहरा पाने में सफल नही हुई। भारतीय जनता पार्टी ने इस बार बहुमत से 21 सीटें कम जीती है। भारतीय जनता पार्टी पिछले 15 वर्षों से MCD में शासन कर रही है। लेकिन इस बार बीजेपी को मुख्य विपक्षी दल की भूमिका से ही संतोष करना पड़ेगा। बात करे कांग्रेस की तो कांग्रेस के खाते में केवल 9 सीटें आई है। और कांग्रेस को एक बार फिर से निराशा हाथ लगी है। दिल्ली नगर निगम (MCD) में 3 सीटें अन्य के खाते में आयी है।