City Headlines

Home Entertainment भोजपुरी सॉन्ग ‘सट जाले राजा जी’ रिलीज, छा गईं नेहा राज और माही

भोजपुरी सॉन्ग ‘सट जाले राजा जी’ रिलीज, छा गईं नेहा राज और माही

by City Headline
mahi srivastava, new song, bhojpuri, bhojpuri song, sat jale raja ji

भोजपुरी सिंगर नेहा राज और अभिनेत्री माही श्रीवास्तव का नया गाना ‘सट जाले राजा जी’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। इसे यूट्यूब पर दर्शकों का बेहद खास अटेंशन मिल रहा है। इस गाने को नेहा राज ने गाया है, जबकि माही श्रीवास्तव के ऊपर फिल्माया गया है। गाने में हमेशा की तरह ही माही की मुस्कान दर्शकों को अपना दीवाना बना रही है।
गाने में माही के कोस्टार की परफॉर्मेंस भी पसंद की जा रही है। बीच-बीच में नेहा भी गाने में नजर आ रही हैं, जो एक दम से गज़ब की लग रही हैं। गाने में लिरिक्स और म्यूजिक भी आम भोजपुरिया संगीत से बेहद ही अलग है जो आपको भी झूमने पर मजबूर कर देगा।
दोनों की जोड़ी को भोजपुरी इंडस्ट्री में खूब पसंद किया जा रहा है। इससे पहले भी दोनों की जुगलबंदी पर दर्शकों ने खूब प्यार लुटाया है। गाने में माही बेहद ही मनमोहक लग रही हैं। उनका एक-एक मूवमेंट दर्शकों को अपना दीवाना बना रहा है। वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत ‘सट जाले राजा जी’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इसके लिरिक्स बीरबल चंदन ने लिखे हैं और म्यूजिक अभिषेक गुप्ता ने दिया है। वीडियो निर्देशन भोजपुरिया का है। कोरियोग्राफ गोल्डी जायसवाल और बॉबी जैक्सन, एडिट पंकज सॉ और डीआई रोहित ने किया है।